प्रयागराज में साइबर ठगी का नया तरीका, शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर उड़ाए 8.17 लाख
प्रयागराज में साइबर अपराधियों ने दो लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया। शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 8.17 लाख और अदाणी गैस बिल अपडेट के बहाने 82 ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 8.17 लाख की ठगी।
अदाणी गैस बिल अपडेट के बहाने 82 हजार रुपये ठगे।
प्रयागराज में दो अलग-अलग ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले दर्ज।
जागरण संवादाता, प्रयागराज। साइबर अपराधियों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश करवाकर और अदाणी गैस का बिल अपडेट करने के नाम पर दो लोगों को ऑनलाइन ठग लिया। पुष्पम नगर धूमनगंज निवासी शिवांशु का कहना है कि बीते माह कुछ लोगों ने ऑनलाइन संपर्क किया। इसके बाद इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश करने पर अच्छे लाभ का झूठा वादा किया।
फिर जाल में फंसाकर कई बार में आठ लाख 17 हजार रुपये निवेश करवाया। इसके बाद ऑनलाइन ठगी की गई। इसी तरह अशोक नगर पुष्पकोर्ट निवासी केएन मौर्या से 82 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। केएन मौर्या का कहना है कि बीते माह उनके पास एक नंबर से काल आई।
कालर ने कहा कि अदाणी गैस बिल अपडेट न होने के कारण कनेक्शन आधी रात को काट दिया जाएगा। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से करीब 82 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। पीड़ितों ने केस दर्ज कराया है।