प्रयागराज में अपराधियों पर सख्ती, गैंग लीडर व तीन सहयोगियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज; अब प्रॉपर्टी कुर्क होगी
प्रयागराज में धूमनगंज पुलिस ने एक गैंग लीडर विनोद कुमार वर्मा और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब इन सभी की अप ...और पढ़ें

प्रयागराज में धूमनगंज पुलिस ने गैंग लीडर समेत चार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया।
HighLights
शहर पश्चिमी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा
धूमनगंज पुलिस ने जयंतीपुर निवासी गैंग लीडर समेत चार के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर पश्चिमी में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ एक बार फिर कानूनी शिकंजा कस गया है। धूमनगंज पुलिस ने गैंग लीडर विनोद कुमार वर्मा निवासी जयन्तीपुर साकेतनगर, उसके सहयोगी जयंतीपुर में रहने वाले जितेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह, सोनू उर्फ राजू वर्मा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा कायम किया गया है। अब इन सभी की अपराध से अर्जित संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुर्क किया जाएगा।
गिराेह ने गोली मारने सहित कई अपराध किए
धूमनगंज पुलिस का कहना है कि गैंग लीडर विनोद कुमार वर्मा अपने गिरोह के सदस्यों व परिवार के लोगों के आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए अपराध करने का अभ्यस्त है। जघन्य अपराध कारित करने के लिये आपराधिक गिरोह कायम कर जनपद स्तर पर सक्रिय है। इस संगठित गिरोह ने दो साल पहले महेन्द्र कुमार निवासी असरावल कला थाना एयरपोर्ट के साथ मारपीट की थी। इसके बाद एक वकील के भाई को गोली मारने सहित कई अपराध किया था।
अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क होगी : इंस्पेक्टर धूमनगंज
इस संबंध में इंस्पेक्टर धूमनगंज धनंजय पांडेय का कहना है कि गैंग चार्ट तैयार करने के बाद इन चारों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा कायम किया गया है। उन्होंने कहा कि अब सभी अपराधियों की अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।