Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सर्किल रेट में बदलाव से पहले बढ़ गए संपत्तियों के बैनामे, प्रयागराज के इन पॉश इलाकों में बढ़ जाएगा Circle Rate

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 01:16 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में 1 अगस्त से सर्किल रेट बढ़ने से पहले संपत्तियों के बैनामों में भारी वृद्धि हुई है, खासकर पॉश इलाकों में। सदर तहसील में सर्वाधिक रजिस्ट्रि ...और पढ़ें

    प्रयागराज में सर्किल रेट में बदलाव से पूर्व ही संपत्तियों का बैनामा में तेजी आई है।

    प्रयागराज में सर्किल रेट में बदलाव से पूर्व ही संपत्तियों का बैनामा में तेजी आई है।

    HighLights

    1. जिले की लगभग सभी तहसीलों में संपत्तियों की बढ़ी रजिस्ट्री, सदर में सबसे ज्यादा

    2. करछना, फूलपुर व सोरांव के साथ हंडिया व मेजा में भी एक हफ्ते से बैनामे अधिक

    3. सिविल लाइंस, अशोक नगर, जार्जटाउन समेत शहर के पाश इलाके का बढ़ेगा सर्किल रेट

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सर्किल रेट में बदलाव से पहले बैनामों की संख्या बढ़ गई है। सदर तहसील में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रियां हो रही हैं। एक अगस्त से सर्किल रेट की नई दरें लागू होने जा रही हैं। तब सिविल लाइंस, अशोक नगर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, चर्चलेन, मम्फोर्डगंज, बलरामपुर हाउस समेत शहर के पाश इलाके का सर्किल रेट बढ़ जाएगा।

    सबसे ज्यादा सदर तहसील में बैनामे हुए 

    जनपद में पिछले एक हफ्ते से मकान, दुकान, प्लाट, फ्लैट के बैनामों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। सभी उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ जुट जाती है, जो शाम तक बनी रहती है। सबसे ज्यादा सदर तहसील के दोनों उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे हुए हैं।

    बैनामा के लिए तारीख की बुकिंग कराई गई 

    पिछले हफ्ते में सोमवार से लेकर इस हफ्ते बुधवार तक सदर तहसील के दोनों रजिस्ट्री दफ्तरों में 630 बैनामे हुए हैं। इतने बैनामे दोनों कार्यालयों में दीपावली के त्योहार पर भी नहीं हो सके थे। वहीं जिले भर में 2250 बैनामे हुए हैं। यही नहीं 24 जुलाई तक के लिए लोगों ने समय भी लिया है, जिसके लिए तारीख की बुकिंग कराई गई है।

    कुछ हिस्सों में पांच से 15% बढ़ेगा सर्किल रेट

    बताते हैं कि जनपद में कुछ हिस्सों में पांच से 15 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है, जिसमें सिविल लाइंस, अशोक नगर, जार्ज टाउन व टैगोर टाउन का सबसे ज्यादा रेट बढ़ेगा। वहीं नैनी, झूंसी, फाफामऊ व झलवा क्षेत्र में भी ज्यादा रेट बढ़ाया जाएगा। जिन गांवों में ज्यादा सर्किल रेट बढ़ा है, वहां पर कम भी हो सकता है। इसके लिए श्रेणी और वर्ग बनाए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    पूरे प्रदेश में सर्किल रेट को एक समान किया जा रहा 

    सदर प्रथम के उप निबंधक चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि एक हफ्ते से बैनामों की संख्या बढ़ गई है। एआइजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को नया सर्किल रेट लागू किया गया था। इसके पहले 2022 में नया सर्किल रेट लागू हुआ था। शासन के निर्देश पर सर्किल रेट का मानकीकरण किया जा रहा है। मतलब, पूरे प्रदेश में सर्किल रेट को एक समान किया जा रहा है। मानकीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही सर्किल रेट के मानकीकरण का कार्य फाइनल हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मखाना की खेती होगी, बिहार से तौर-तरीके सीखकर किसान यहां उगाएंगे सूखा मेवा; बढ़ाएंगे आय

    यह भी पढ़ें- रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन से टकराई कार; भाई-बहन की मौत