Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में आंधी-बारिश का कहर, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत व कई घायल

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 29 May 2026 01:45 PM (IST)

    28 मई की रात प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में तेज आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई, जिससे मां-बेटे समेत छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। आंधी के ...और पढ़ें

    कौशांबी में आंधी में गिरे घर में तीन जिंदगियां जमींदोज हो गईं, जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    कौशांबी में आंधी में गिरे घर में तीन जिंदगियां जमींदोज हो गईं, जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. तीनों जनपदों में दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों पेड़ जमींदोज

    2. कहीं टिन शेड उड़े तो कहीं छप्पर, कई जगह गिरे घर

    3. तीनों जिलों में प्रशासनिक टीम नुकसान का जायजा ले रही

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 28 मई की रात तेज आंधी के साथ चमक-गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी-बारिश ने प्रयागराज समेत प्रतापगढ़ और कौशांबी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी से तीनों जनपदों में मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। दर्जनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में पेड़ जमींदोज हो गए तो टिन-छप्पर घरों से उड़ गए, वहीं कई जगह कच्चे घर भरभराकर गिर गए। बिजली के खंभे उखड़ गए जिससे बिजली आपूर्ति भी ठंप हो गई।  

    प्रशासन नुकसान का जायजा ले रहा 

    प्रतापगढ़ और कौशांबी में गुरुवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हुई। इस दौरान आंधी में सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल जड़ से उखड़ गए। जगह-जगह मार्ग अवरुद्ध हो गए।-कुछ कच्चे मकान भी गिर गए। लोग दहशत से घर के बाहर आ गए। तीनों जिलों में प्रशासनिक टीम क्षेत्र में भ्रमण पर है। आंधी-बारिश में नुकसान का जायजा ले रही है।

    Prayagraj Rain and Storm Havoc

    कौशांबी में 4 मौत, एक ही परिवार के 3 थे

    आंधी-बारिश में कौशांबी के दूनी का पुरवा मजरा पूरब शरीरा में कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर के अंदर बच्चों संग सो रही 26 वर्षीय मंगर सरोज, चार वर्षीय बेटी श्वेता व तीन वर्षीय बेटे अनुभव की मलबे में दबकर मौत हो गई। सिराथू तहसील क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में टिनशेड की चपेट में आने से 50 वर्षीय चंद्रभवन की मौत हो गई।

    Kaushambi Rain and Storm Havoc

    प्रतापगढ़ में एक मौत 

    प्रतापगढ़ जनपद में आंधी और बारिश के बीच एक वृद्ध की जान चली गई। महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव में आंधी के दौरान टिन शेड का पिलर गिर गया। इसकी चपेट में 85 साल की महिला फूलकली आ गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिवार के लोग किसी प्रकार उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

    खबरें और भी

    Rain and Storm Havoc in Phulpur ofPrayagraj

    प्रयागराज के कोरांव में बारजा गिरा, अधेड़ की मौत

    प्रयागराज जनपद में यमुनापार के कोरांव नगर पंचायत के सुभाष नगर मुहल्ले के निवासी 55 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र बिहारी लाल सिंह की पड़ोसी के घर का बारजा गिरने से दबकर मौत हो गई। विजय कुमार सिंह रात में अपने टिन शेड के नीचे सो रहे थे। रात में लगभग तीन बजे आंधी के दौरान पड़ोस में बने मकान के दूसरे मंजिल का बारजा गिरने से विजय कुमार सिंह उसके नीचे दब गए।

    पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा  

    स्वजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी कोरांव ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर परिवार में गमगीन माहौल है। मृतक विजय कुमार सिंह नगर पंचायत कोरांव के कर्मचारी परमहंस सिंह के चाचा बताए जाते हैं।

    मेजा में पेड़ गिरा, दो महिलाएं घायल 

    मेजा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गड़ेवरा की आदिवासी बस्ती में शुक्रवार भोर में तेज आंधी व बारिश में भोला आदिवासी के मकान पर महुआ का पेड़ गिर गया। इससे मकान धराशायी हो गया। मकान में सो रहीं दो महिलाएं गम्भीर रूप से धायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बदला मौसम, चार घंटे में 61 मिमी बारिश से मौसम सुहावना, तपती गर्मी काफूर तो मिली राहत

    यह भी पढ़ें- UP D.El.Ed. से क्यों घटा प्रतियोगियों का मोह? प्रदेश के 67 डॉयट संस्थानों में से 14 में आधी से ज्यादा रिक्त रह गईं सीटें