Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा-यमुना और टोंस व बेलन नदियों का बढ़ने लगा जलस्तर, प्रयागराज में अभी और बढ़ सकता है नदियों का पानी

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 03:24 PM (IST)

    प्रयागराज में गंगा, यमुना, टोंस और बेलन सहित अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संगम घाटों पर तीर्थ पुरोहितों और नाविकों को परेशानी हो रह ...और पढ़ें

    गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। जागरण

    गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। जागरण

    HighLights

    1. 13 सेमी गंगा व 36 सेमी बढ़ा यमुना का पानी, तीर्थ पुराेहितों की बढ़ी परेशानी

    2. नदियों के जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन की ओर से बढ़ाई गई सतर्कता

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बरसात के चलते गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। पहाड़ी नदियों टोंस, बेलन, टुड़ियारी, गोरमा में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। गंगा और यमुना में पानी बढ़ने से संगम समेत प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर घाटियों समेत तीर्थ पुरोहितों की परेशानी भी बढ़ गई है। नाविक अपनी नावों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं तो तीर्थ पुरोहितों द्वारा अपने तख्त घाटों से हटाए जा रहे हैं। वहीं तटीय इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी हे।

    एसडीआरएफ व पीएसी बाढ़ दल घाटों पर तैनात 

    एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि नदियों का जलस्तर मामूली बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बढ़ाई जा रही है। एसडीआरएफ समेत पीएसी बाढ़ दल की संगम व अन्य घाटों पर तैनाती कर दी गई है। निचले इलाकों में लोगों को अलर्ट रहने का आह्वान किया गया है।

    सिंचाई विभाग ने जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई 

    वहीं सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया कि फाफामऊ में पिछले 24 घंटे के दौरान गंगा का जलस्तर 13 सेमी तो यमुना का जलस्तर 36 सेमी बढ़ा है। इस तरह गंगा का का जलस्तर 76.27 मीटर तो यमुना का 71.90 मीटर पहुंच गया। बताया कि अभी जलस्तर और बढ़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- शास्त्री पुल के समकक्ष गंगा पर बनेगा फोर लेन पुल, प्रयागराज-वाराणसी-गोरखपुर की राह होगी आसान; जाम से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें- रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी : RCTC की नई वेबसाइट से टिकट बुकिंग आसान होगी, एक ही स्क्रीन पर पर व एसी की खाली सीट दिखेगी 

    खबरें और भी