प्रयागराज में दर्दनाक हादसा में दो युवकों की मौत, बाइक से जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर
प्रयागराज में यमुनापार के रामपुर पुलिस चौकी के पास एक दुखद घटना में, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों ...और पढ़ें

प्रयागराज के यमुनापार इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत युवकों दीपक और इंद्रपाल की फाइल फोटो।
HighLights
यमुनापार में रामपुर पुलिस चौकी के निकट हुई दुर्घटना
सीसीटीवी फुटेज से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार के रामपुर पुलिस चौकी के निकट शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टककर मारी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाने पर उनकी मौत हो गई। उधर टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन लेकर सवार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
रामपुर पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के जेब से मिले का कागजात और मोबाइल नंबर से उनकी पहचान हुई। खबर पाकर घरवाले स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल परिसर स्थित पोस्टपार्टम हाउस पहुंचे और शवों की पहचान की।
कौंधियारा थाना क्षेत्र के बड़गोहना खुर्द गांव निवासी 25 वर्षीय दीपक पटेल पुत्र ब्रह्मानंद पटेल व नौगवां सलैया गांव निवासी इंद्रपाल पाल पुत्र सूर्यजीत पाल शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे प्रयागराज शहर जा रहे थे। रामपुर पुलिस चौकी के पास स्थित हाट मिक्स प्लांट के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस दोनों को एसआरएन अस्पताल ले आई, जहां दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।