Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में ससुर खदेरी नदी के किनारे बनेगी मुंबई की चौपाटी, प्राकृतिक वादियों के बीच पर्यटकों को मिलेगा सुकून

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 14 May 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज में ससुर खदेरी नदी के किनारे मुंबई की चौपाटी की तर्ज पर रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटक लजीज पकवानों के साथ वाईफाई, पार्किंग और अन ...और पढ़ें

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण ससुर खदेरी नदी के तट को पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र बनाएगा।

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण ससुर खदेरी नदी के तट को पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र बनाएगा।

    HighLights

    1. लजीज पकवान के साथ मिल सकेगी वाईफाई सुविधा

    2. पीडीए ससुर खदेरी नदी के तट को आकर्षक बनाएगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कल-कल करती ससुर खदेरी नदी, शीतल हवा का झोका, आकर्षक रोशनी के बीच प्रकृति का नजारा होगा और हाथ में गोलगप्पा। जी हां, आनंद की अनुभूति आपको ससुर खदेरी नदी के किनारे मिलेगी। मुंबई की तरह ससुर खदेरी नदी के किनारे चौपाटी बनाई जाएगी। रिवर फ्रंट को न केवल पर्यटक बल्कि शहर और आसपास के लोगों की सहूलियत के लिए विकसित करते हुए नया केंद्र बनाया जाएगा।

    नदी तट को पीडीए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा

    अतिक्रमण का शिकार हो चुकी ससुर खदेरी नदी को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) नए रूप में संवारने की योजना बना रहा है। नदी के दोनों किनारों को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा। नदी में पर्याप्त पानी रहे, इसके लिए गहराई बढ़ाई जाएगी। साथ ही अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। नदी के दोनों किनारों पर छायादार और शोभाकार पौधे लगाए जाएंगे। नदी तट को पीडीए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगा।

    रिवर फ्रंट के लिए शुरूआत में 10 करोड़ खर्च होंगे 

    शुरुआत में रिवर फ्रंट बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये के आसपास धनराशि खर्च की जाएगी। ससुर खदेरी नदी के किनारे विकसित किए जाने वाले नए रिवर फ्रंट पर मौज मस्ती के साथ लोग लजीज पकवानों का भी स्वाद ले सकेंगे। पांच से छह किलोमीटर के दायरे में दोनों और 150 से 200 दुकानें लगाई जाएंगी। यहां आने वाले लोग अपनी पसंद के अनुसार लजीज पकवान का आनंद ले सकेंगे।

    पार्किंग, लाइटिंग व कुर्सियां भी होंगी 

    रिवर फ्रंट पर आने वाले लोगों को वाईफाई की भी सुविधा मिलेगी। ससुर खदेरी नदी को संवारने और दोनों छोर पर रिवर फ्रंट तैयार करने के लिए पीडीए कंसल्टेंट रखेगा। रिवर फ्रंट के पास पार्किंग, टायलेट ब्लाक, फव्वारे लगाए जाएंगे और लाइटिंग की जाएगी। ओपन एयर जिम और बैठने लिए दोनों लेन पर 100 से अधिक कुर्सियां भी लगाई जाएगी।

    खबरें और भी

    ससुर खदेरी नदी के किनारे आकर्षक रिवर फ्रंट का निर्माण किया जाएगा जो आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बनेगा। रिवर फ्रंट बनाने के लिए जल्द ही कंसल्टेंट रखा जाएगा। पांच से छह किलोमीटर तक रिवर फ्रंट बनेगा। तीन से चार माह में नदी के तट को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
    - ऋषिराज,उपाध्यक्ष, पीडीए।

    यह भी पढ़ें- आंधी से NCR के प्रयागराज मंडल में ट्रेनों का बिगड़ा संचालन, तीन से 14 घंटे तक विलंबित होने से यात्री परेशान

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 1200 एकड़ में फैली इरादतगंज हवाई पट्टी से हटेगा कब्जा, पीडीए बनाएगा हाईटेक टाउनशिप