Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सवा करोड़ की देनदारी पर सिलिका सैंड खनन का पट्टा निरस्त, नोटिस के बाद भी धनराशि भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 03:18 PM (IST)

    प्रयागराज के बारा तहसील में सिलिका सैंड खनन का एक पट्टा सवा करोड़ रुपये की देनदारी के कारण निरस्त कर दिया गया है। खनन विभाग ने नोटिस के बाद भुगतान न ह ...और पढ़ें

    प्रयागराज के खनन विभाग ने सवा करोड़ रुपये बकाया पर खनन का पट्टा निरस्त कर दूसरे को दे दिया।

    प्रयागराज के खनन विभाग ने सवा करोड़ रुपये बकाया पर खनन का पट्टा निरस्त कर दूसरे को दे दिया।

    HighLights

    1. प्रयागराज के यमुनापार में बारा तहसील क्षेत्र का मामला

    2. खनन विभाग की कार्रवाई, दूसरे के नाम किया गया पट्टा 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार में बारा तहसील क्षेत्र के छतहरा गुरैठा स्थित सिलिका सैंड का पट्टा लगभग सवा करोड़ रुपये की देनदारी में निरस्त कर दिया गया। यह कार्यवाही खनन विभाग की ओर से की गई है। यह पट्टा शशिकला पांडेय पत्नी विद्यासागर पांडेय निवासी गंगोत्री नगर, डांडी, नैनी के नाम था।

    अब एक करोड़ 35 लाख में नया पट्टा 

    ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि पट्टाधारक को नोटिस भेजने के बाद भी धनराशि का भुगतान नहीं किया गया। इस कारण पट्टा निरस्त कर ज्यादा दाम पर सुलभ सक्सेना निवासी महोबा को कर दिया गया। छह हेक्टेयर क्षेत्रफल के सिलिका सैंड के इस पट्टे को अब एक करोड़ 35 लाख रुपये में दिया गया है।

    मेजा में गिट्टी खनन का पट्टा खत्म

    वहीं मेजा के पिपरांव में 10-10 एकड़ के दो गिट्टी खनन का पट्टा, भटौती में 10 एकड़ का गिट्टी खनन का एक पट्टा तथा ममौली में पांच एकड़ का एक गिट्टी खनन का पट्टा खत्म कर दिया गया। अब इन स्थानों पर नए सिरे से पहाड़ पर गिट्टी खनन का पट्टा किया जाएगा। वहीं बालू खनन के लिए यमुना में दो नए खंड मानपुर और मड़ौका में बनाए जा रहे हैं। वहीं गंगा में भी दो बालू खनन के लिए दो खंड बनाए जा रहे हैं। गिट्टी और बालू के नए पट्टों से लगभग 10 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को प्राप्त हो सकेगा।

    यह भी पढ़ें- UP के परिषदीय स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा किट रखना अनिवार्य, दवाओं की खरीद कंपोजिट ग्रांट से की जाएगी

    यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : कार-बाइक छोड़िए...यहां तो लोगों के पास साइकिल तक नहीं, हाथ में महंगा फोन पर दस्तावेज में नहीं दर्ज करा रहे

    खबरें और भी