प्रयागराज में चलेगी सेहत की पाठशाला, हर वार्ड में बनेगा योग पार्क; ट्रेनर भी होंगे तैनात
प्रयागराज नगर निगम हर वार्ड में योग पार्क बनाएगा, जहां सभी वर्गों के लिए सेहत की पाठशालाएं संचालित होंगी। ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। हर व्यक्ति की काया निरोगी रहे। वह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें इसके लिए नगर निगम शहर के हर वार्ड में योग पार्क का निर्माण कराएगा। योगा पार्क में सभी वर्ग के लिए सेहत की पाठशाला का संचालन किया जाएगा।
इन पार्कों को विकसित करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। पार्क में योगा कराने के लिए प्रशिक्षक रखे जाएंगे। एक पार्क को तैयार करने में तीन से पांच लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
नागरिकों को मिलेंगी कई सुविधाएं
नगर निगम की ओर से योगा पार्क को विकसित करने के लिए जल्द ही पार्कों की सूची तैयार की जाएगी। एक से दो माह में पार्कों की सूची निगम तैयार कर लेगा। योगा पार्क कहां पर विकसित किया जाएगा। इस संबंध में पार्षदों से सुझाव लिया जाएगा।
योगा पार्क में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और अन्य नागरिक सामूहिक रूप से बेहतर योगा करें इसके लिए प्रशिक्षकों को रखा जाएगा। सुबह और शाम योगा करने वालों की सहूलियत के लिए एलईडी भी लगाई जाएगी जिस पर योगा की क्लास चलती रहेगी।
खबरें और भी
पार्क में स्ट्रीट लाइट और बैठने के लिए कुर्सी भी लगाई जाएगी। पार्कों में म्यूजिक सिस्टम भी लगवाया जाएगा। पार्क में किनारे फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे।
योगा करके सभी निरोग रहें ऐसा प्रयास नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। योगा को बढ़ावा देने के लिए सभी जोन में एक योगा पार्क का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही योगा पार्क बनाने के लिए पार्षदों से सुझाव लिया जाएगा। दो से तीन माह में योगा पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गणेश केसरवानी, महापौर
यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगी 22 नई सड़कें, 6538 करोड़ की लागत से गोरखपुर से प्रयागराज तक कई जिलों की बदलेगी सूरत