प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज चौराहा से रामबाग तक बनेगा आरओबी, टू-लेन का होगा; एक किलोमीटर होगी लंबाई
प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज चौराहा से रामबाग तक एक किलोमीटर लंबा टू-लेन आरओबी बनेगा, जिसकी लागत 70-80 करोड़ रुपये होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वा ...और पढ़ें

प्रयागराज में बनेगा नया आरओबी तो जाम से मिलेगी मुक्ति।
HighLights
70 से 80 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी, जाम से लोगों को मिलेगी मुक्ति
सितंबर से आरओबी निर्माण शुरू हो जाएगा, सेतु निगम दो वर्ष में बनाएगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहा से रामबाग चौराहा तक जल्द ही टू-लेन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। नए आरओबी की दूरी लगभग एक किलोमीटर होगी। इसे बनाने में 70 से 80 करोड़ रुपये धनराशि खर्च की जागएी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आरओबी बनाने का अनुमोदन दे चुके हैं।
सेतु निगम बनाएगा आरओबी
सितंबर माह के आसपास बजट मिलने पर निर्माण शुरू हो जाएगा। दो वर्ष के भीतर आरओबी का निर्माण सेतु निगम पूरा करेगा। नए और पुराने शहर को जोड़ने के लिए सेतु निगम की ओर से 2018 में टू-लेन आरओबी का निर्माण मेडिकल कॉलेज चौराहा से रामबाग चौराहा तक किया गया था।
पुराने आरओबी के समकक्ष बनेगा नया
समय के साथ वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते इस आरओबी पर अक्सर जाम से लोगों को परेशान होना पड़ता है। पुराने आरओबी के समकक्ष टू-लेन आरओबी का निर्माण करने का प्रस्ताव बनाया गया है। आरओबी का निर्माण पूरा हाे जाने पर एक से वाहन आएंगे और दूसरे से जाएंगे।
जाम से मिलेगा शहरवासियों को छुटकारा
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि आने वाले कुछ महीनों में बजट मिलने के बाद नए आरओबी का निर्माण शुरू कराया जाएगा। दो आरओबी के बनने से रामबाग चौराहा और मेडिकल कालेज चौराहा पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। नया आरओबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिल चुका है।