प्रयागराज की टू लेन सड़कों के किनारे बनेगा वेंडिंग जोन व लगेंगी दुकानें, लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रयागराज नगर निगम शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करने और रोजगार प्रदान करने के लिए वेंडिंग जोन बनाएगा। इन वेंडिंग जोन में 30 से 40 दुकानें होंगी, ...और पढ़ें

प्रयागराज नगर निगम शहर में सड़कों के किनारे वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रहा है।
HighLights
दिल्ली की फर्म बनाएगी वेंडिंग जोन में दुकानें
सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करेगा नगर निगम
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और लोगों को रोजगार मुहैया करने के उद्देश्य से नगर निगम शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे वेंडिंग जोन का निर्माण कराएगा। एक वेंडिंग जोन में 30 से 40 दुकानें बनाई जाएंगे। दिल्ली की फर्म को दुकानों को बनाने का जिम्मा दिया जाएगा।
दुकानों की कीमत किस्त पर अदा कर सकेंगे
वेडिंग जोन की सभी दुकानें एक आकार और एक रंग की रहेंगी। नगर निगम की ओर से तैयार कराई जाने वाली दुकानों की कीमत 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक रहेगी। दुकानों की कीमत किस्तों में अदा करने की सुविधा रहेगी।
दुकानों के आवंटन में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
लाउदर रोड, स्टैनली रोड, राजापुर, राजरूपुर, करेली, जार्जटाउन सरोजनी नायडू मार्ग, ड्रमंड रोड सहित 14 टू लेन की सड़कों पर दूरी के अनुसार दुकानों का आवंटन किया जाएगा। वेंडिंग जोन में उन दुकानदारों को प्राथमिकता से दुकानों का आवंटन किया जाएगा जो पहले से उस क्षेत्र में दुकान लगाते रहे हैं।
निर्धारित स्थान पर होंगी दुकानें : नगर आयुक्त
नगर आयुक्त साईं तेजा ने बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों की अपेक्षा प्रयागराज की सड़कों सबसे अधिक चौड़ी हैं लेकिन अतिक्रमण हो जाने से लोगों को आए दिन जाम की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। पूरे सड़क के बजाय एक निर्धारित स्थान पर दुकान लगाए जाने से जाम की समस्या तो दूर होगी ही सड़कें भी देखनें में आकर्षक लगेंगी।
खबरें और भी
शहर में मछली मंडी बनाने की भी तैयारी
शहर में अलग-अलग स्थानों पर सड़कों के किनारे मछली की बिक्री की जाती है। मछली की दुकान एक निर्धारित स्थान पर लगे इसके लिए नगर निगम मछली मंडी बनाने की योजना बना रहा है। ड्रमंड रोड पर भी मछली मंडी बनाने की तैयारी है।