विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: शहर के हर वार्ड में बनेगा योगा पार्क, चलेगी सेहत की पाठशाला; बच्चों के लिए भी होंगे मनोरंजन के साधन 

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 05 Sep 2026 02:58 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम हर वार्ड में योगा पार्क विकसित करेगा, जहाँ बड़ों के लिए योग और बच्चों के लिए मनोरंजन ...और पढ़ें

प्रयागराज शहर के हर वार्ड के पार्कों में योग की पाठशाला आयोजित की जाएगी।

प्रयागराज शहर के हर वार्ड के पार्कों में योग की पाठशाला आयोजित की जाएगी।

HighLights

  1. प्रत्येक पार्क काे विकसित करने में खर्च होंगे 15 लाख रुपये

  2. शहरवासियों को घर के आसपास ही योग की सुविधा मिलेगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहरवासियों को घर के आसपास ही योग और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की सुविधा मिल सके इसके लिए नगर निगम अब पार्कों को केवल हरियाली और टहलने की जगह तक सीमित नहीं रखना चाहता।

बड़ों के लिए योग की पाठशाला

नगर निगम सभी वार्डों में योगा पार्क विकसित करेगा, जहां लोगों को इन पार्कों में बड़ों के लिए योग के जरिए सेहत की पाठशाला चलेगी, जबकि बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और फिसल पट्टी भी लगाई जाएगी। पार्क में बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी।

बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के पार्काें का होगा चयन

नगर निगम की ओर से प्रत्येक योगा पार्क के विकास पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्कों के लिए स्थान का चयन संबंधित क्षेत्र के पार्षदों के सुझाव के आधार पर किया जाएगा। निगम का प्रयास है कि ऐसे स्थानों का चयन किया जाए, जहां आसपास बड़ी आबादी रहती हो और अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

पार्कों में स्ट्रीट लाइट भी लगाएगा नगर निगम

योगा पार्क में लोगों के लिए योगाभ्यास की व्यवस्था की जाएगी। सुबह और शाम के समय स्थानीय लोग यहां नियमित रूप से योग कर सकेंगे। बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएगी। रात में भी लोग पार्क में टहल सकें इसके लिए स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

बरसात के बाद चिह्नित होंगे पार्क 

इस सबंध में प्रयागराज नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि बारिश  के मौसम के बाद शहर के पार्कों को चिह्नित करने के बाद इन्हें योगा पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में CMO का बंगला CDO को देने की तैयारी, डॉक्टरों ने जताया विरोध; प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ भी पक्ष में उतरा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की चारों SOG भंग, ड्रग पकड़ने में यहां की पुलिस फेल; मुंबई क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की MD Drug पकड़ी थी