Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026 Prayagraj Topper : इंटरनेट मीडिया से दूरी और स्वाध्याय से अविका को मिली सफलता

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 06:48 PM (IST)

    Prayagraj UP Board Result 2026 Topper success story अविका शर्मा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल 2026 में 97.16% अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा और प्रयागराज में ...और पढ़ें

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में प्रयागराज जिले की टॉपर अविका शर्मा अपने माता-पिता संग। जागरण

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2026 में प्रयागराज जिले की टॉपर अविका शर्मा अपने माता-पिता संग। जागरण

    HighLights

    1. अविका को 97.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया

    2. परीक्षा के समय मन को शांत रखकर विषयवस्तु दोहराती रहीं 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj UP Board Result 2026 Topper success story सेंट एंथोनी गर्ल्स कालेज की अविका शर्मा ने हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें कुल 97.16 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्होंने प्रदेश में जनपद के साथ ही अपने कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    कभी कोचिंग नहीं किया

    अविका शर्मा को गणित में 100, अंग्रेजी और संस्कृत में 95, विज्ञान और हिंदी में 98, सामाजिक विज्ञान में 97 अंक प्राप्त हुए हैं। इस सफलता का मूल मंत्र उनका स्वाध्याय और सोशल मीडिया से दूरी रही। कभी किसी तरह की कोचिंग नहीं की। स्कूल की पढ़ाई और घर पर उसे दोहराने से विषयवस्तु दिमाग में बैठ जाता था।

    पांच बहनों में सबसे छोटी हैं अविका 

    अविका के अनुसार परीक्षा के समय मन को शांत कर विषयवस्तु को दोहराती रहीं। कहती हैं कि पिता रामनरेश शर्मा, मां रूपा शर्मा ने हमेशा सहयोग दिया। पांच बहनों में वह सब से छोटी हैं। बड़ी बहन एमएससी कर रही हैं। उन्होंने भी सहयोग दिया।

    आइएएस बनना है सपना 

    अविका शर्मा का कहना है कि भविष्य में वह आइएएस बन कर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। फिलहाल अभी पीसीएम यानी फिजिक्स, केमिस्टी और मैथ्स विषय के साथ इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने का उन्होंने मन बनाया है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम उनके आदर्श हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Board 10thTopper 2026 : प्रयागराज के पांच टॉपर प्रदेश स्तर की हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में काबिज

    यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड रिजल्ट की वेबसाइट क्रैश! ऐसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट, चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस