Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मतदाता बनने का आज अंतिम मौका, चूके तो सूची में नहीं होगा नाम, 6 मार्च को फाइनल सूची का होगा प्रकाशन

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 06 Feb 2026 03:08 PM (IST)

    प्रयागराज में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आज अंतिम मौका है। अब तक दो लाख से अधिक फॉर्म जमा हो चुके हैं। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम ज ...और पढ़ें

    प्रयागराज में जगत तारन डिग्री कालेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदाता बनने को जुटीं युवतियां। जागरण

    प्रयागराज में जगत तारन डिग्री कालेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदाता बनने को जुटीं युवतियां। जागरण 

    HighLights

    1. अब तक जिले में दो लाख नए वोटर बनने के लिए जमा हो चुके हैं फार्म संख्या छह

    2. प्रयागराज जनपद में चार माह से चल रहा एसआइआर अभियान अब अंतिम पड़ाव पर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एसआइआर अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए शुक्रवार को अंतिम मौका है। इस दिन चूक गए तो छह मार्च को प्रकाशित होने वाली फाइनल मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ सकेगा। वैसे अंतिम दिन हर बूथ पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर विशेष प्रबंध किए गए हैं। बीएलओ के साथ ही विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी लगाए गए हैं। सुपरवाइजरों के साथ ही ईआरओ और एईआरओ अपने क्षेत्रों के बूथों का दौरा करेंगे।

    अक्टूबर से शुरू हुआ था एसआइआर अभियान

    वर्ष 2003 के बाद इस साल अक्टूबर के अंतिम हफ्ते से शुरू हुआ मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम चार बजे तक नए नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन व काटने के लिए आवेदन हो सकेंगे। अब तक नए वोटर बनने के लिए लगभग दो लाख फार्म संख्या छह जमा हो चुके हैं।

    खास-खास

    - 11.56 लाख एएसडी वोटर्स के नाम हटा दिए गए हैं मतदाता सूची से

    - 2.87 लाख मतदाता नोमैपिंग की श्रेणी में, दो लाख को नोटिस जारी

    - 7.74 लाख लाजिकल एरर श्रेणी के वोटर्स को भी भेजा जा रहा नोटिस

    नोमैपिंग वाले वोटर्स की श्रेणी में 2.87 लाख मतदाता

    अभियान शुरू होने के पहले जिले में 46 लाख 92 मतदाता थे। अभियान के दौरान एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट) वोटर्स के तौर पर 11.56 लाख के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इस तरह से एएसडी वोटर्स को हटाने के बाद लगभग 35 लाख 36 हजार मतदाता बचे। इनमें लगभग नोमैपिंग वाले वोटर्स की श्रेणी में 2.87 लाख मतदाता हैं, जिनके नाम वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची से मिलान (मैचिंग) नहीं हो सकी है। इन मतदाताओं को नोटिस भेजा जा रहा है।

    43518 नोटिस के जवाब पर सुनवाई हो चुकी

    अब तक 931855 नोटिस जेनरेट किया गया है, जिनमें बीलएओ के द्वारा 170300 नोटिस मतदाताओं को भेजा गया है। इनमें 43518 नोटिस के जवाब पर सुनवाई भी हो चुकी है। अभी तक सुनवाई की गई है। संबंधित ईआरओ और एईआरओ नोमैपिंग वाले वोटर्स के जवाब की सुनवाई कर रहे हैं। वहीं पर जिले में 7.74 लाख मतदाता लाजिकल एरर (तार्किक विसंगति) वाले हैं, उन्हें भी नोटिस भेजा जा रहा है, जिन्हें सुनवाई में जाने से छूट मिल गई है। ऐसे मतदाताओं को सिर्फ दस्तावेज भर देने हैं।

    खबरें और भी

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी बोलीं- आज अंतिम मौका 

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को नाम जोड़वाने के लिए अंतिम मौका है। ऐसे में इस दिन बूथों पर विशेष व्यवस्था की गई है। बीएलओ के साथ ही विभिन्न विभागों के तीन से चार कर्मियों को अतिरिक्त तैनाती की गई है, जो बीएलओ की सहायता करेंगे।

    बूथों पर वोटर बनने को उमड़े युवा

    मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के अंतिम तारीख छह फरवरी के एक दिन पहले गुरुवार को बूथों पर काफी संख्या में युवा पहुंचे। खासतौर पर शहरी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर युवाओं की भीड़ देखी गई। शहर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जगत तारन डिग्री कालेज, सेंट अंथोनी इंटर कालेज जैसे केंद्रों पर काफी युवतियां भी पहुंची थीं।

    पात्र मतदाताओं का नाम सूची में अवश्य हो : डीएम

    एसआइआर अभियान के तहत नए मतदाता जोड़ने के लिए संगम सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने प्रतिनिधियों से अंतिम दिन शुक्रवार को भी बीएलओ के सहयोग के लिए बीएलए को संदेश दिलाने को कहा। बताया कि जो भी सदस्य एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्टूबर-2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हैं, वे सभी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।

    18 वर्ष पूर्ण करने वालों का फार्म-6 भरवाएं

    एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने बताया कि आलेख्य नामावली में कुल 35,36,555 पंजीकृत मतदाता है, जिनमें 32,47,898 मतदाताओं की मैपिंग हुई है तथा 2,88,657 (8.16 प्रतिशत) मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में है, जिनके नोटिस की सुनवाई जकी जा रही है। ऐसे मतदाता जिनका आलेख्य निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित है और मैपिंग भी हुई है मगर उनके पिता के वर्ष 2003 से वर्ष 2025 की निर्वाचक नामावली में वर्तनी (नाम) अशुद्धि होने के चलते लाजिकल एरर में आ गए हैं, उन्हें सुनवाई से छूट मिल गई है। डीएम ने कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम न रहे तथा सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में अवश्य सम्मिलित हो, इसलिए 18 वर्ष पूर्ण करने वाले लोगो का ज्यादा से ज्यादा फार्म-6 भरवाएं।

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam Tips 2026 : इंटर के विद्यार्थी ध्यान दें, व्याकरण के साथ सुंदर और शुद्ध लिखावट से मिलेंगे हिंदी में अच्छे अंक

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की, कहा- एकल मामले में भी Gangster Act की कार्रवाई संभव