Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam Tips 2026 : इंटर के विद्यार्थी ध्यान दें, व्याकरण के साथ सुंदर और शुद्ध लिखावट से मिलेंगे हिंदी में अच्छे अंक

    By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 06 Feb 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

    UP Board Exam Tips 2026 यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में हिंदी विषय में बेहतर अंक पाने के लिए सुंदर लिखावट और व्याकरण का ज्ञान आवश्यक है। एंग्लो ...और पढ़ें

    UP Board Exam Tips 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स देते अनुपम परिहार। जागरण

    UP Board Exam Tips 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स देते अनुपम परिहार। जागरण 

    HighLights

    1. हिंदी में निबंध और पत्र लेखन जरूर करें, रस-छंद और अलंकार को ठीक से समझें

    2. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों को प्रवक्ता अनुपम के टिप्स आएंगे काम

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Board Exam Tips 2026 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में हिंदी विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सुंदर और शुद्ध लिखावट आवश्यक है। व्याकरण भी तैयार रहना जरूरी है। मुहावरे व लोकोक्तियों को ठीक से तैयार करें। अपठित गद्यांश पर आधारित प्रश्न का खूब अभ्यास करें। शब्द-युग्म चयन, वाक्यांश के लिए एक शब्द, वाक्य शुद्धि आदि जैसे प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं।

    विद्यार्थी पत्रलेखन का खूब करें अभ्यास

    UP Board Exam Tips 2026 शहर के एंग्लो बंगाली इंटर कालेज में हिंदी विषय के प्रवक्ता अनुपम परिहार ने बोर्ड परीक्षार्थियों को टिप्स दिए। उन्हों बताया कि पत्रलेखन का खूब अभ्यास करें। इसके लिए सात अंक मिलते हैं। रस, छंद एवं अलंकार। को भी ठीक से समझें। प्रत्येक के लिए दो दो अंक मिलते हैं। निबंध लेखन का भी अभ्यास जरूरी है। अपनी भाषा शैली में लिखेंगे तो अच्छे अंक मिलेंगे। कुल नौ अंक इसके लिए निर्धारित हैं।

    anupam

    श्लोक ठीक से पढ़ें, संदर्भ सहित अनुवाद पूछा जाएगा

    UP Board Exam Tips 2026 अनुपम परिहार ने सलाह दी कि संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित अनुवाद, पूछा जाएगा। यह सात अंक का होता है। प्रो. जी सुंदर रेड्डी, हरिशंकर परसाई, डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर को ठीक से पढ़ें। इनमें से किसी एक का साहित्यिक परिचयन लिखना आ सकता है। पंच लाइट और बहादुर कहानी का सारांश। आलोक वृत्त खंडकाव्य के नायक का चरित्र चित्रण भी पढ़ लें। श्लोकों को ठीक से पढ़ें, संदर्भ सहित अनुवाद जरूर पूछा जाएगा। 

    प्रश्नपत्र का कैसा रहेगा स्वरूप?

    - हिंदी का प्रश्नपत्र 100 अंक का होता है। यह दो खंड में विभाजित रहता है। प्रत्येक खंड 50-50 अंक का रहेगा।
    - पहले खंड में पहला व दूसरा प्रश्न गद्य व पद्य से रहेगा।
    - बहुविकल्पीय प्रश्न पांच रहेंगे, प्रत्येक एक अंक का होगा।
    - प्रश्न तीन गद्यांश पर होगा। इसमें पांच प्रश्न रहेंगे। कुल दस अंक का रहेगा।
    - काव्यांश पर आधारित पांच प्रश्न रहेंगे, ये भी कुल दस अंक का होगा।
    - प्रश्न पांच लेखक का परिचय व उसकी साहित्यिक कृतियों से संबंधित रहेगा। इसके लिए पांच अंक निर्धारित है।
    - प्रश्न छह किसी कवि की रचना एवं उसकी प्रमुख कृतियों से संबंधित होगा, इसके लिए भी पांच अंक निर्धारित है।
    - प्रश्न सात कहानी से संबंधित प्रश्न, जैसे-कहानी का सारांश, उद्देश्य, पात्र का चरित्र चित्रण आदि पूछा जाएगा। करीब 80 शब्द में उत्तर लिखना होगा। इसके लिए पंच अंक निर्धारित हैं।
    - अगला प्रश्न काव्य खंड पर केंद्रित होगा, जैसे नायक का चरित्र-चित्रण, सर्ग का सारांश आदि। इसके लिए भी पांच अंक रहेंगे। 

    खबरें और भी

    इनक महत्वपूर्ण बातों का भी रखें ध्यान

    - प्रश्न पत्र को लेकर घबराएं नहीं, पूरे पाठ्यक्रम का नियमित अध्ययन करें।
    - प्रश्नों को क्रमवार हल करें।
    - जो प्रश्न न आए, उसमें प्रश्न संख्या लिखकर स्थान छोड़ दें और आगे बढ़ें। अन्य प्रश्नों को करने के बाद छूटे प्रश्न पुनः हल करने का प्रयास करें।
    - क्रम से उत्तर लिखने पर परीक्षक को जांचने में सुविधा होती है।

    यह भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण टिप्पणी की, कहा- एकल मामले में भी Gangster Act की कार्रवाई संभव

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ने मानी खून चढ़ाने में गलती, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुआवजे का दिया आदेश