Prayagraj Weather News : ठंड लौटी, फरवरी के अंतिम सप्ताह से बढ़ेगी गर्मी, बादलों की आवाजाही खत्म होगी, धूप तल्ख होगी
Prayagraj Weather News प्रयागराज में मौसम ने करवट ली है। बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई है, जिससे ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनु ...और पढ़ें

Prayagraj Weather News प्रयागराज में आज आसमान पर घने बादल छाए हैं, ठंड भी बढ़ी है लेकिन अगले कुछ दिनों में मौसम तल्ख होगा।
HighLights
मौसम विभाग का अनुमान कि मार्च में पड़ने वाली गर्मी इस बार फरवरी से ही दिखाएगी असर
संगम नगरी के मौसम ने ली करवट, बादलों और हवाओं से तापमान में आ सकती है गिरावट
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather News ठंड लौटने की ओर अग्रसर है। मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे लोगों को सर्दी और गर्मी दोनों का मिला-जुला अहसास हुआ। हालांकि कुछ दिन बाद से गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। आइए जानें कि मौसम विभाग आने वाले समय में संगम नगरी के मौसम को लेकर क्या संभावनाएं जताई हैं।
आसमान पर छाए घने बादल
Prayagraj Weather News सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ समय के लिए सूर्य देव के दर्शन जरूर हुए, लेकिन दोपहर होते-होते फिर से घने बादल छा गए। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट महसूस की गई।
तापमान पर डालें एक नजर
Prayagraj Weather News मौसम में आए इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर देखने को मिला। अधिकतम तापमान जो सोमवार को 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था उसमे मंगलवार को गिरावट की संभावना है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में यह वृद्धि सामान्य से थोड़ी राहत देने वाली मानी जा रही है लेकिन बादलों और हवाओं की वजह से ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी
Prayagraj Weather News विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा, जबकि दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की मौजूदगी के चलते आज अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। धूप के पूरी तरह न निकल पाने और ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रह सकता है। इससे एक बार फिर लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें और भी
अगले सप्ताह से मौसम में शुरू होगा रूखापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह से मौसम में रूखापन आना शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी और बादलों की आवाजाही कम होती जाएगी। जैसे-जैसे हवाओं में नमी घटेगी, वैसे-वैसे आसमान साफ होने लगेगा और धूप की तीव्रता बढ़ेगी।
बादलों की आवाजाही कम व धूप तेज होगी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रोफेसर सुनीत द्विवेदी ने बताया कि इस साल मौसम का चक्र कुछ अलग चल रहा है। अनुमान के मुताबिक मार्च में पड़ने वाली गर्मी इस बार फरवरी के अंतिम सप्ताह से ही अपना असर दिखाना शुरू कर सकती है। अगले सप्ताह से मौसम में रूखापन बढ़ने की संभावना है। बादलों की आवाजाही धीरे-धीरे कम होगी, हवाओं में नमी घटेगी और आसमान साफ होने लगेगा। इससे धूप की तीव्रता बढ़ेगी और दिन में गर्मी का प्रभाव तेजी से महसूस होने लगेगा।