Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RO-ARO Exam 2023 : यूपीपीएससी की आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा में पूछे ऋग्वेद-अथर्ववेद, जैविक सुपर मार्केट से जुड़े प्रश्न

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 03 Feb 2026 02:02 PM (IST)

    आरओ-एआरओ परीक्षा 2023 लखनऊ के 13 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य हिंदी और आलेखन के प्रश्नपत्र शामिल थे। प्रश्नपत्रों में ...और पढ़ें

    RO-ARO Exam 2023 आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयोजित कराई।

    RO-ARO Exam 2023 आरओ-एआरओ की मुख्य परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आयोजित कराई। 

    HighLights

    1. लखनऊ के 13 केंद्रों पर आयोजित हुई वर्ष 2023 की मुख्य परीक्षा

    2. इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान-तकनीक, संविधान सबका मेल

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। RO-ARO Exam 2023 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2023 की मुख्य परीक्षा लखनऊ के 13 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुई। प्रथम सत्र में सामान्य अध्ययन की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय सत्र में सामान्य हिंदी एवं आलेखन (सब्जेक्टिव) तथा सामान्य शब्दज्ञान एवं व्यापक के प्रश्नपत्र रहे।

    बुनियादी संदर्भों पर भी प्रश्न पूछे गए

    RO-ARO Exam 2023 सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, विज्ञान-तकनीक, संविधान और समसामयिक विषयों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला। जैविक सुपरमार्केट के साथ प्रश्नपत्र में वैदिक साहित्य (ऋग्वेद-अथर्ववेद) जैसे बुनियादी संदर्भों पर भी प्रश्न पूछे गए।

    प्रश्नों में फिरोजाबाद की चूड़ियां व नमामि गंगे भी

    RO-ARO Exam 2023 परीक्षा में उत्तर प्रदेश विशेष पर फिरोजाबाद की चूड़ियां, टांडा ताप विद्युत गृह का संचालन, राज्य का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र, ओडीओपी योजना का आरंभ वर्ष, नमामि गंगे से जुड़े प्रश्नों से राज्य पर केंद्रित तैयारी को परखा गया। मध्यकालीन इतिहास से बलबन के काल के कथन, पल्लव शासक, कौटिल्य के अर्थशास्त्र और चोल राजा परांतक से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे पारंपरिक विषयों की गहराई परखने का प्रयास दिखा।

    विभिन्न विषयों से पूछे गए ये प्रश्न

    RO-ARO Exam 2023 भूगोल और पर्यावरण में भारत की सबसे पश्चिमी पहाड़ियां, जुआरी नदमुख, जैव-रासायनिक अपघटन, ट्रांस फैट, एंटी-पायरेटिक के उपयोग और मानव पाचन तंत्र जैसे संबंधित प्रश्नों से वैज्ञानिक समझ का आकलन किया गया। प्रश्नपत्र में संविधान, योजनाएं और समसामयिक प्रश्न भी पूछे गए। इसमें संविधान के अनुच्छेद 243-डी, 19 और 75 से जुड़े प्रश्नों के साथ दहेज निषेध अधिनियम लागू होने का वर्ष, पीएम-किसान सम्मान निधि, ‘लखपति दीदी’, खेलो इंडिया गेम्स और दिल्ली में हुए चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का विषय पूछकर नीतिगत व समसामयिक समझ को जानने का प्रयास किया गया है।

    खबरें और भी

    कृषि नेटवर्क जैसी समकालीन पहलें भी शामिल रहीं

    प्रश्नों में विज्ञान-तकनीक में भारत के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर और एआइ-आधारित कृषि नेटवर्क जैसी समकालीन पहलें भी शामिल रहीं। सुमेलन, युग्म तथा कथन-कारण आधारित प्रश्नों की उपस्थिति ने तथ्यात्मक स्मरण के साथ-साथ तर्क और अवधारणात्मक स्पष्टता पर जोर बढ़ाया। विशेषज्ञों के अनुसार प्रश्नपत्र मध्यम से थोड़ा कठिन स्तर का रहा, जिसमें स्थैतिक ज्ञान और वर्तमान घटनाओं का संतुलन स्पष्ट था। मुख्य परीक्षा में 6142 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : 18 जिलों में 17 विषयों की परीक्षा संवेदनशील घोषित, रहेगी विशेष चौकसी

    यह भी पढ़ें- समाज कल्याण विभाग के अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्तियां संदेह के घेरे में, प्रयागराज मंडल के जिलों में होगी जांच