Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Weather Forecast : 6 फरवरी से बढ़ेगा तापमान, तेज होगी धूप, आने वाले दिनों को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग?

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 05 Feb 2026 02:52 PM (IST)

    Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में ठंड का प्रकोप लौट आया है, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के क ...और पढ़ें

    Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में जाती हुई ठंड रुक गई है, हालांकि 6 फरवरी से तेज धूप का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है।

    Prayagraj Weather Forecast प्रयागराज में जाती हुई ठंड रुक गई है, हालांकि 6 फरवरी से तेज धूप का मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है। 

    HighLights

    1. दो दिन लुढ़के न्यूनतम तापमान से बढ़ी ठंड, कल से चलेंगी सतही हवाएं

    2. फरवरी में अधिकतम तापमान 26-29 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Prayagraj Weather Forecast लौट रही ठंड संगम नगरी में ठिठक गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे शहर में ठंड का प्रभाव साफ तौर पर बढ़ गया है। हालांकि यह ठंड अब जाने वाली है। शीघ्र ही सहती हवाएं चलेंगी और धूप तेज होगी, जिससे तापमान में वृद्धि नजर आएगी।

    घना कोहरा नहीं, हवा में गलन 

    Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बुधवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस था। इस गिरावट का असर सुबह के समय सबसे ज्यादा महसूस हुआ। हालांकि सुबह घना कोहरा नहीं छाया था, लेकिन हवा में गलन का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा गया। आर्द्रता में भी कमी आई है, जिससे ठंड और तेज हो गई है।

    पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ से छाए थे बादल

    Prayagraj Weather Forecast तापमान में इस गिरावट के पीछे मौसम विभाग मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रवाह और हाल के दिनों में मौसम की करवट मान रहा है। पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से इलाके में बादल छाए थे, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। अब साफ मौसम के साथ ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध भी देखी गई।

    कल से तापमान के बढ़ने का अनुमान 

    Prayagraj Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार यह ठंड का दौर ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। छह फरवरी तक तेज सतही हवाओं के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है और दिन के समय धूप भी तेज हो सकती है। हालांकि, सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी। फरवरी के मध्य से अंत तक सामान्य रूप से तापमान बढ़ने की उम्मीद है, जहां अधिकतम तापमान 26-29 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। यानी मौसम अब सर्दियों के आखिरी पड़ाव पर है। कुछ दिन ठंड का असर रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संगम नगरी में तालाबों-झीलों के अस्तित्व पर संकट के बादल, अब इनके संरक्षण की पहल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    यह भी पढ़ें- एनपीएस की धनराशि जीपीएफ में जमा नहीं होने से पुरानी पेंशन योजना के लाभार्थी असंतुष्ट, शिक्षक संघ ने बनाई रणनीति