विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD का पूर्वानुमान- छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; फिर उमस बढ़ेगी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 16 Aug 2026 02:04 PM (IST)

प्रयागराज में 15 अगस्त की बारिश के बाद अगले कई दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश ...और पढ़ें

प्रयागराज में अगले कुछ दि तक छाए रहेंगे बादल, बारिश होगी।

प्रयागराज में अगले कुछ दि तक छाए रहेंगे बादल, बारिश होगी।

HighLights

  1. माैसम विज्ञानियों के अनुसार अगस्त के अंतिम सप्ताह में बादलों की आवाजाही कम होगी

  2. 15 अगस्त की रात में बारिश के बाद आज दिन भी छाए हैं बादल, उमस से कुछ राहत

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। 15 अगस्त की रात हुई बारिश के बाद सुबह से ही आसमान में बादलों की जमावड़ा लगा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक जिले में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ नहीं पाया और यह 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। इससे उमस से कुछ राहत रही। 

बारिश के बाद भी उमस 

आज 16 अगस्त को आसमान बादलों से घिरा है और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। इस दिन एक-दो दौर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान 25 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बारिश के एक-दो दौर होने की संभावना है। बारिश के बावजूद उमस का असर बना रह सकता है।

कुछ दिनों बाद तेज धूप से बढ़ेगी उमस-गर्मी 

माैसम विज्ञानियों का कहना है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में बादलों की आवाजाही कम होगी। इसकी वजह से तेज धूप परेशान करेगी। साथ ही गर्मी और उमस का प्रभाव बढ़ेगा। इससे जनपदवासियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

यह भी पढ़ें- अचानक 3 वर्ष की बेटी DFC ट्रैक पर दौड़ने लगी, सामने से आ रही थी ट्रेन; बचाने दौड़ी मां...दोनों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें- दिल्ली से आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के पहिया के शॉकर से निकली आवाज, जंक्शन पर लगभग दो घंटे देरी से पहुंची