प्रयागराज में शादी वाले 2752 परिवार ने LPG के लिए किया आवेदन, सिलिंडर को लेकर चिंता में परिवार
प्रयागराज में यूएस-ईरान युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से शादी वाले परिवार परेशान हैं। घरेलू सिलेंडर की जगह महंगे कमर्शियल सिलेंडर मिल रहे हैं ...और पढ़ें
-1777092024330_m.webp)
AI Image
HighLights
प्रयागराज में शादी वाले परिवारों को एलपीजी सिलेंडर की कमी।
घरेलू की जगह महंगे कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
शादी कार्ड जमा कर विशेष व्यवस्था से सिलेंडर प्राप्त करें।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यूएस- ईरान युद्ध के चलते इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में जिनके घरों में अभी शादी है वे लोग काफी परेशान हो रहे हैं।
पहले तो सिलिंडर मिल नहीं रहा है अगर जिनको मिल भी रहा है उन्हें कामर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने की बात कहीं जा रही है। ऐसे में लोगों का बजट बिगड़ता दिख रहा है। क्योंकि एक कामर्शियल सिलिंडर 4622 रुपये में मिल रहा है। इसमें 2400 रुपये सिक्योरिटी मनी भी शामिल है।
पांच सिलिंडर अगर लेना है तो 11600 रुपये सिक्योरिटी देनी पड़ रही है। जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार 23 अप्रैल तक 2152 लोगों ने एलपीजी सिलिंडर के लिए आवेदन किया है। किसी ने 10 तो किसी ने 15 सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात लिखी है।
ऐसे में 19432 सिलिंडर की आवश्यकता होगी। लेकिन इन सभी को तीन से पांच कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने आवेदन किया है उन सभी का निर्धारित समय पर सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। किसी एजेंसी की ओर से लापरवाही की जाएगी तो कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर एक और बड़ा अपडेट, परिवहन विभाग 12 जिलों के DM को लिखेगा लेटर
शादी के लिए मिलेगा सिलेंडर
अगर आने वाले समय में आपके घर में भी शादी है और आप ये सोच रहे हैं कि गैस सिलिडर की आपूर्ति कैसे होगी, तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि गैस एजेंसियां शादी वाले घरों में गैस सिलिडर की व्यवस्था अलग से खासतौर पर करती हैं। आपको आसानी से पांच से सात गैस सिलिंडर मिल सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ प्रार्थना पत्र के साथ विवाह का कार्ड आपूर्ति कार्यालय जमा करना है।