शादी वाले घरों में LPG सिलेंडर की परेशानी, घरेलू की जगह मिल रहा कमर्सियल सिलेंडर; यह जतन करें तो नहीं होगी परेशानी
प्रयागराज में शादी वाले घरों को एलपीजी सिलेंडर की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जहां घरेलू की जगह महंगे कमर्शियल सिलेंडर मिल रहे हैं। जिला आपूर्ति ...और पढ़ें

इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच शादी वाले घरों में व्यवस्था करना सिरदर्द बन गया है।
HighLights
प्रयागराज में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत कम नहीं हो रही
शादी वाले 2752 परिवार ने LPG सिलेंडर को किया है आवेदन
पांच सिलेंडर लेने को 11600 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यूएस-ईरान के बीच युद्ध के चलते इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में जिनके घरों में अभी शादी है वे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। पहले तो सिलिंडर मिल नहीं रहा है अगर जिनको मिल भी रहा है उन्हें कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की बात कहीं जा रही है।
एक कामर्शियल सिलेंडर 4622 रुपये में
ऐसे में लोगों का बजट बिगड़ता दिख रहा है। क्योंकि एक कामर्शियल सिलेंडर 4622 रुपये में मिल रहा है। इसमें 2400 रुपये सिक्योरिटी मनी भी शामिल है। पांच सिलेंडर अगर लेना है तो 11600 रुपये सिक्योरिटी देनी पड़ रही है।
मांग 15 की लेकिन मिलेगा तीन से पांच सिलेंडर
जिला आपूर्ति कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार 23 अप्रैल तक 2152 लोगों ने एलपीजी सिलेंडर के लिए आवेदन किया है। किसी ने 10 तो किसी ने 15 सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात लिखी है। ऐसे में 19432 सिलिंडर की आवश्यकता होगी। हालांकि इन सभी को तीन से पांच कामर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।
आवेदन करने वालों को मिलेगा सिलेंडर
जिला आपूर्ति अधिकारी सुनील सिंह का कहना है कि जिन लोगों ने आवेदन किया है उन सभी का निर्धारित समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। किसी एजेंसी की ओर से लापरवाही की जाएगी तो कार्रवाई होगी।
खबरें और भी
शादी के लिए मिलेगा सिलेंडर
अगर आने वाले समय में आपके घर में भी शादी है और आप ये सोच रहे हैं कि गैस सिलिडर की आपूर्ति कैसे होगी, तो इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि गैस एजेंसियां शादी वाले घरों में गैस सिलेंडर की व्यवस्था अलग से खासतौर पर करती हैं। आपको आसानी से पांच से सात गैस सिलिंडर मिल सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ प्रार्थना पत्र के साथ विवाह का कार्ड आपूर्ति कार्यालय जमा करना है।