Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, मासूम बेटी घायल; फरार चालक की पुलिस कर रही तलाश

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 01:32 PM (IST)

    प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई और उसकी मासूम बेटी घायल हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरा ...और पढ़ें

    नीतू की फाइल फोटो।

    नीतू की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. शहर के शिवकुटी थाना क्षेत्र में हुई घटना

    2. सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के शिवकुटी थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी मासूम बच्ची घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वाहन लेकर फरार चालक की तलाश पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से कर रही है। 

    सदियाबाद मुहल्ले की रहने वाली थी नीतू 

    बताया गया है कि कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सादियाबाद मुहल्ले में रहने वाली 30 वर्षीय नीतू पत्नी अभिजीत अपनी बेटी के साथ शिवकुटी क्षेत्र में गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे महिला और उसकी बच्ची जख्मी हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया।

    टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही पुलिस 

    हादसे के संबंध में शिवकुटी थाने की पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वाहन का पता चलने के बाद चालक को हिरासत में लिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- दूध बांटकर साइकिल से लौट रहे दूधिए को वाहन ने रौंदा, चली गई जान; प्रयागराज के गंगापार में दर्दनाक घटना

    यह भी पढ़ें- Indian Railways का रेलकर्मियों को तोहफा : 20 वर्ष सेवा पूरी करने पर HRMS से मिलेगा ऑटो ट्रांसफर, गृह जिले में जाना आसान

    खबरें और भी