Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में बदमाशों का दुस्साहस : गंगा परिपथ पर सरेराह युवक को मारी गोली, साथी पर भी हमले की कोशिश

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 02 Aug 2026 07:33 PM (IST)

    प्रयागराज के गंगा परिपथ पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अभय यादव और अभय पासी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरा ...और पढ़ें

    प्रयागराज में युवक को गोली मारने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    प्रयागराज में युवक को गोली मारने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    HighLights

    1. घायल युवक को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया

    2. कर्नलगंज पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपित, तीन फरार हैं

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा परिपथ पर कुछ लोगों ने निलेंद्र कुमार नामक युवक को गोली मार दी। उसके साथी आलोक रत्न पर भी हमले की कोशिश की गई। जख्मी निलेंद्र को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद मुख्य आरोपित सलोरी निवासी अभय यादव और स्वराज नगर के अभय पासी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपित फरार हैं।

    बाइक से आए थे बदमाश 

    गल्ला बाजार तेलियरगंज निवासी निलेंद्र का कहना है कि 31 जुलाई 2026 की रात वह अपने साथी आलोक रत्न के साथ बाइक से गंगा परिपथ पर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइक पर सवार अभय यादव, अभय पासी, महेंद्र कुमार उर्फ बच्चू, लड्डू और कृष्ण आए। उन्होंने घेर लिया और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे। धमकाते हुए तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन बच गए। जब भागने लगे विपक्षी ने पीछा करके फायर किया, जिससे एक गोली निलेंद्र को लग गई। 

    राहगीरों को देख हमलावर फरार हुए 

    निलेंद्र के जमीन पर गिरते ही आलोक रत्न पर भी हमले का प्रयास किया। इसी दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों को देखकर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन घायल निलेंद्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि पूर्व में विपक्षी ने आलोक रत्न पर भी हमला किया था, जिसकी एफआइआर दर्ज कराई गई थी।

    फरार हमलावरों की पुलिस कर रही तलाश 

    इस संबंध में कर्नलगंज थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। इसी विवाद में यह घटना हुई है। नामजद दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पूर्व ब्लाक प्रमुख कौड़िहार मुजफ्फर के चार भाइयों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त, प्रयागराज DM कोर्ट की कार्रवाई

    यह भी पढ़ें- Ramvan Gaman Path के रास्ते में कटेंगे 2300 पेड़, पांचवें और अंतिम चरण के 35 किमी में जल्द शुरू होगा निर्माण