Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के गंगापार में गला रेतकर युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव; दाहिने हाथ में सोरम व sk लिखा था

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 01:20 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला, जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। ...और पढ़ें

    प्रयागराज में मऊआइमा थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    प्रयागराज में मऊआइमा थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी फुटेज से कातिलों की तलाश

    2. मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव के सामने मिला शव

    संसू, जागरण, मऊआइमा (प्रयागराज)। गंगापार में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक के पूरा गांव के पास शुक्रवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है। सुबह रेलवे ट्रैक किनारे खून से लथपथ लाश देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

    कत्ल किसने और क्यों किया, बना रहस्य 

    युवक के दाहिने हाथ पर एसके और सोरम लिखा था। कत्ल किसने और क्यों किया, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मऊआइमा पुलिस का कहना है कि मृतक युवक की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    मऊआइमा के तिलक का पूरा के निकट मिला शव

    मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव के सामने रेलवे ट्रैक के बगल स्थित नौआ का बाग में शनिवार सुबह लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। प्रारंभिक जांच में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

    पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

    पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इस्लाम अपनाने वाली दो युवतियों को अदालत में 6 अगस्त को पेश करें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया निर्देश

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में एक IAS व दो IPS समेत 19 अफसरों के टूटेंगे बंगले, 15 अगस्त तक खाली करना है; प्रशासन क्यों कर रहा कार्रवाई?