सावन में बाबा सोमनाथ के दर्शन होंगे आसान, प्रयागराज से चलेगी विशेष ट्रेन
सावन माह में श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज से वेरावल तक एक विशेष ट्रेन चलेगी, जिससे बाबा सोमनाथ, अजमेर शरीफ और द्वारका जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
प्रयागराज से वेरावल के लिए सावन विशेष ट्रेन चलेगी।
बाबा सोमनाथ, अजमेर शरीफ, द्वारका तक सीधी कनेक्टिविटी।
यह ट्रेन 6 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक चलेगी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। सावन के पावन माह में बाबा सोमनाथ के दर्शन को सुगम बनाने और गुजरात व राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थलों को सीधे जोड़ने के लिए 20 कोच की 'प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज विशेष ट्रेन' चलेगी।
यह छह अगस्त से 25 सितंबर 2026 के बीच दोनों दिशाओं से कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी। प्रयागराज के बाद फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर जंक्शन, ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, थान, वांकानेर, राजकोट, नावागढ़ और जूनागढ़ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा।
इससे अजमेर शरीफ, माउंट आबू और सोमनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इसमें गाड़ी संख्या 04173 (प्रयागराज से वेरावल)- प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक गुरुवार (छह अगस्त से) सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन (शुक्रवार) शाम 6:15 बजे वेरावल पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बच्चे एशिया की जगह एषिया, स्टेशन को पढ़ रहे स्टेषन
गाड़ी संख्या 04174 (वेरावल से प्रयागराज)- वेरावल से प्रत्येक शुक्रवार (सात अगस्त से) रात 10 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह 05:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वेरावल से तीन-चार घंटे की दूरी पर द्वारका भी है, ऐसे में इस ट्रेन से द्वारका की भी कनेक्टविटी बढ़ जाएगी।