Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का स्थान बदलने से कांग्रेस का इनकार, अजय राय बोले- नहीं टलेगा आयोजन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 10:15 PM (IST)

    राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन ...और पढ़ें

    सिविल लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अनुमति पत्र दिखाते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

    सिविल लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अनुमति पत्र दिखाते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय 

    HighLights

    1. केपी इंटर कॉलेज मैदान की अनुमति निरस्त की गई।

    2. कांग्रेस उसी स्थल पर कार्यक्रम करने पर अड़ी है।

    3. राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर राजनीति गलियारे में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट ने केपी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजन की अनुमति निरस्त कर दी।

    वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी स्थान बदलने से इनकार करते हुए उसी स्थल पर कार्यक्रम कराने पर अड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. अजय पाल शर्मा से गुरुवार को मुलाकात करके स्पष्ट किया कि आठ अगस्त को राहुल गांधी का कार्यक्रम टालना संभव नहीं है।

    नीट पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर राहुल गांधी का प्रयागराज में आठ अगस्त को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके पहले बुधवार को केपी इंटर कॉलेज जिस कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट से संचालित होता है उसके कार्यवाहक अध्यक्ष व कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष चौ. जितेंद्रनाथ सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर राहुल के कार्यक्रम को 30 जुलाई को दी गई अनुमति निरस्त कर दी।

    इसके बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गयी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय ने कहा, भाजपा सरकार छात्रों की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

    मैदान में फैला कीचड़

    केपी इंटर कॉलेज के जिस मैदान में राहुल गांधी की सभा प्रस्तावित है बारिश की वजह से उसमें कीचड़ हो गया है। मैदान से पानी निकालने के लिए पांच पम्प लगाए गए हैं। लकड़ी का प्लेटफॉर्म बनाने का काम गुरुवार को दोपहर बाद शुरू हुआ। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन ने स्थलीय निरीक्षण करके काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अतीक अहमद ही नहीं, बेटा अबान भी था विदेशी कुत्तों का शौकीन; देखभाल के लिए किए थे खास इंतजाम

    मैं छात्रों के साथ हूं: राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स में पोस्ट करके सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स में लिखा-इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर एफआईआर कर रहा है।

    मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुकदमे और आवाज उठाओ तो पेलेट गन। जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तबसे प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है।

    साफ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूं। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती।

    केंद्र व प्रदेश सरकार राहुल गांधी के ''छात्रों की गूंज'' कार्यक्रम से डरी है। इसकी वजह से कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट पर दबाव डालकर कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कराई है। छात्रहित में हमें यह स्वीकार नहीं है। राहुल गांधी का कार्यक्रम तय समय व स्थान पर कराया जाएगा। -अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम जिस स्थान पर होना है वह कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट का है। ट्रस्ट से अनुमति लेना कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है। हम सूचना के अनुरूप उनके कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। -डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था