Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway Group D Recruitment 2024 : शारीरिक दक्षता परीक्षा की अधिसूचना जारी, इसी माह के अंतिम सप्ताह में होगी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    Railway Group D Recruitment 2024 रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने ग्रुप डी भर्ती 2024 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की अधिसूचना जारी कर दी है, जो जु ...और पढ़ें

    Railway Group D Recruitment 2024 पीईटी के लिए नोटीफिकेशन जारी हो गया है।

    Railway Group D Recruitment 2024 पीईटी के लिए नोटीफिकेशन जारी हो गया है।

    HighLights

    1. आरआरबी प्रयागराज में 3736 अभ्यर्थी पीईटी के लिए हुए हैं सफल

    2. प्रयागराज में हैं 2020 पद, शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करना अनिवार्य

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Railway Group D Recruitment 2024 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ग्रुप डी भर्ती 2024 के द्वितीय चरण की परीक्षा यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी।

    पीईटी पास करना अनिवार्य 

    यह परीक्षा पास करना अनिवार्य है, जो अभ्यर्थी इसमें फेल होंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन उठाकर दो मिनट में एक बार में बिना नीचे गिराए 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके बाद 1000 मीटर यानी एक किलोमीटर की दौड़ चार मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी। इस दौड़ के लिए केवल एक अवसर दिया जाएगा।

    महिला अभ्यर्थियों को भी दौड़ के लिए केवल एक मौका 

    Railway Group D Recruitment 2024 महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन उठाकर दो मिनट में एक बार में बिना नीचे गिराए 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी। इसके साथ ही उन्हें एक किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए पांच मिनट 40 सेकंड का समय दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को भी दौड़ के लिए केवल एक ही मौका मिलेगा।

    दिव्यांगजनों आदि अभ्यर्थियों को छूट

    पीईटी से दिव्यांगजनों, भूतपूर्व सैनिकों और कोर्स पूर्ण अधिनियम प्रशिक्षुओं (सीसीएए) को छूट दी गई है। पीईटी दो चरण में होती है। वजन उठा कर निर्धारित दूरी तय करने में जो अभ्यर्थी सफल होते हैं, उन्हें ही दूसरे चरण की एक किमी दौड़ में शामिल किया जाता है। वजन कमर की ऊंचाई पर रखा होगा। इसमें रेत भरी होगी और इसे पकड़ने के लिए कोई हैंडल नहीं होगा। उम्मीदवार जब बोरी को उठा लेंगे तो उन्हें निर्धारित बिंदु तक ले जाना होगा।

    खबरें और भी

    ट्रांसजेंडरों के लिए नियम क्या है?

    Railway Group D Recruitment 2024 इस भर्ती में ट्रांसजेंडर के लिए भी नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। जो मानक महिला उम्मीदवारों के लिए तय हुए हैं उसी के समतुल्य नियम के तहत ही ट्रांसजेंडरों को भी परीक्षा पास करनी होगी। जबकि गर्भवती महिलाओं को इस परीक्षा से छूट मिलेगी।   

    पीईटी में शामिल होंगे 3736 अभ्यर्थी

    इसी भर्ती के सीबीटी-एक में आरआरबी के 2020 पदों के सापेक्ष 3736 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन्हें ही पीईटी परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थी को ट्रैक मेंटेनर सहित 14 विभिन्न श्रेणियों में तैनाती मिलेगी। इस भर्ती में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 नवंबर से 10 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि विज्ञापन तो 28 दिसंबर 2024 को जारी हुआ था।

    यह भी पढ़ें- अल्पसंख्यक एडेड महाविद्यालयों के अधियाचन 10 जुलाई तक अवश्य भेजें अधिकारी, अन्यथा प्राचार्यों का रुकेगा वेतन

    यह भी पढ़ें- UP Board Compartment Exam 2026 : बोर्ड की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा तिथि घोषित, विस्तृत जानकारी यहां देखें