UP Board Compartment Exam 2026 : बोर्ड की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा तिथि घोषित, विस्तृत जानकारी यहां देखें
UP Board Compartment Exam 2026 यूपी बोर्ड ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है ...और पढ़ें

हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा सभी जिला मुख्यालयों के निर्धारित केंद्रों पर 28 जुलाई को होगी।
HighLights
28 जुलाई को होगी हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा
सभी जिला मुख्यालयों के निर्धारित केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, 42078 परीक्षार्थी होंगे शामिल
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Compartment Exam 2026 वर्ष 2026 की हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 28 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
हाईस्कूल की सुबह व इंटर की परीक्षा दोपहर में होगी
हाईस्कूल की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होंगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक की पाली में होगी। इसमें सम्मिलित होने के लिए कुल 42,078 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से हाईस्कूल के 20,851 तथा इंटरमीडिएट के 21,227 परीक्षार्थी हैं।
कड़ी निगरानी में होगी परीक्षाएं
इसके लिए बोर्ड सचिव ने सभी परीक्षा कक्षों में वायस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव और वितरण की प्रक्रिया भी सीसीटीवी निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
परिषद की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड करें
UP Board Compartment Exam 2026 सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे परिषद की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर संबंधित परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराएं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वाच और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण परीक्षा कक्ष में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
खबरें और भी
16-17 जुलाई को कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षाएं
हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए प्रोजेक्ट आधारित प्रयोगात्मक परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को कराई जाएगी। परीक्षकों की नियुक्ति क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा की जाएगी तथा परीक्षाएं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में निर्धारित राजकीय या सहायता प्राप्त विद्यालयों में संपन्न कराई जाएंगी।
यूपी बोर्ड का निर्देश
बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों से अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य या जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कहा है। साथ ही हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा के अंक 20 जुलाई तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।