Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CISF नहीं, RPF के पास ही रहेगी रेलवे सुरक्षा की कमान; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर दिया क्लियर

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:33 PM (GMT+05:30)

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में स्पष्ट किया है कि भारतीय रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा आरपीएफ के पास ही रहेगा, सीआईएसएफ को सौंपने का कोई प्रस्त ...और पढ़ें

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

    HighLights

    1. रेलवे सुरक्षा का जिम्मा आरपीएफ के पास ही रहेगा।

    2. सीआईएसएफ को सौंपने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

    3. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर अब विराम लग गया है। रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के पास ही रहेगा और इसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

    राज्यसभा में सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा यह जानकारी देने के बाद पूरे एनसीआर में अब स्पष्टीकरण को प्रसारित किया जा रहा है।

    अफवाह से आरपीएफ कर्मी भी हुए चिंतित

    स्पष्ट किया गया है कि आरपीएफ जवानों के खिलाफ शिकायतें मिलने पर नियमानुसार निष्पक्ष जांच की जाती है और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाती है। हाल ही में जुलाई 2026 में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक रेल कर्मचारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद रेल सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ को दिए जाने के लिए खूब प्रचार प्रसार हुआ।

    अफवाह फैली जिससे आरपीएफ कर्मी चिंतित भी नजर आए। अब स्पष्टीकरण से यह साफ हो गया है कि यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की कमान आगे भी आरपीएफ के हाथों में ही रहेगी।

    सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरपीएफ कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और संयुक्त जांच समिति का गठन किया गया है।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में रेलवेकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां की तहरीर पर पत्नी और बेटे पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा