Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूबेदारगंज से उधना और शकूरबस्ती के लिए चलेगी विशेष साप्ताहिक ट्रेन, यात्रियों को मिल जाएगी सीटें

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:08 PM (IST)

    गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करेगा। सूबेदारगंज से उधना और शकूरबस्ती के लिए साप्ताहि ...और पढ़ें

    रेलवे की स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से प्रयागराज के यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा होगी।

    रेलवे की स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से प्रयागराज के यात्रियों को भी यात्रा में सुविधा होगी। 

    HighLights

    1. ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन संचालन की जारी की समय सारिणी

    2. गर्मी में कोलकाता और मुंबई के लिए प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी विशेष ट्रेन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। ट्रेनों में वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज से उधना और शकूरबस्ती के लिए विशेष ट्रेन के संचालन के लिए नई समय सारिणी जारी की है। 02275/76 सूबेदारगंज शकूरबस्ती विशेष साप्ताहिक ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को पांच अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगी। यही ट्रेन वापसी में शकूरबस्ती से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार छह अप्रैल से 29 अप्रैल तक संचालित होगी।

    दो अप्रैल से 13 जुलाई तक होगा संचालन 

    04155/56 सूबेदारगंज उधना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार दो अप्रैल से 13 जुलाई और वापसी में उधना से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार तीन अप्रैल से 14 जुलाई तक संचालित होगी। वहीं 04151/52 कानपुर सेंट्रल लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक शुक्रवार तीन अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी। वापसी में लोकमान्य तिलक से प्रत्येक शनिवार चार अप्रैल से 11 जुलाई तक संचालित होगी। 

    प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलेगी विशेष ट्रेन

    गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई-कोलकाता जाने वाले और पर्यटन की योजना बना रहे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते कोलकाता और मुंबई के बांद्रा टर्मिनल के लिए विशेष समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन होगा, जिसकी समय सारिणी शुक्रवार को जारी कर दी गई है।

    कानपुर-कोलकाता समर स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल से 

    04153 कानपुर-कोलकाता समर स्पेशल दो अप्रैल से 25 जून तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। यह ट्रेन दोपहर एक बजे कानपुर से प्रस्थान कर फतेहपुर होते हुए शाम 3:55 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद यह मीरजापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, धनबाद और आसनसोल जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए अगले दिन सुबह 7:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे 

    वापसी में यही ट्रेन 04154 बनकर प्रत्येक शुक्रवार तीन अप्रैल से 26 जून तक सुबह 10:45 बजे कोलकाता से चलेगी और देर रात 2:10 बजे प्रयागराज जंक्शन होते हुए शनिवार सुबह कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें नौ स्लीपर, दो एसी थ्री, पांच सामान्य श्रेणी और अन्य कोच शामिल हैं।

    आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनल के बीच ट्रेन चार अप्रैल से 

    इसी कड़ी में आजमगढ़ से बांद्रा टर्मिनल के बीच भी विशेष ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। 05183 आजमगढ़-बांद्रा स्पेशल चार अप्रैल से 11 जुलाई तक हर शनिवार रात 11:15 बजे आजमगढ़ से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह ट्रेन अगले दिन रविवार सुबह 5:05 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और फिर सोमवार सुबह 8:10 बजे मुंबई के बांद्रा टर्मिनल पहुंच जाएगी।

    महत्वपूर्ण औद्योगिक व धार्मिक शहरों को जोड़ेगी ट्रेन 

    वापसी दिशा में 05184 बांद्रा से प्रत्येक सोमवार छह अप्रैल से 13 जुलाई तक सुबह 10:45 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर एक बजे प्रयागराज जंक्शन और रात 8:10 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन मऊ, बनारस, प्रयागराज रामबाग, आगरा, कोटा, रतलाम और सूरत जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक व धार्मिक शहरों को आपस में जोड़ेगी। 

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में पुराने यमुना पुल का सड़क मार्ग 29 मार्च तक बंद रहेगा, रेलवे बदल रहा ब्रिज का गर्डर

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बन रहा रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन, फिर यात्री कर सकेंगे कई जिलों की आरामदायक यात्रा