Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज से बनारस का 28 व गोरखपुर का 12 रुपये किराया बढ़ा, शास्त्री पुल की मरम्मत के कारण 3 जून से डायवर्ट होंगी रोडवेज बसें

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 07:35 PM (IST)

    शास्त्री पुल की मरम्मत के कारण 3 जून से प्रयागराज से चलने वाली रोडवेज बसों का मार्ग बदल दिया गया है। इससे वाराणसी और गोरखपुर सहित कई शहरों के लिए बसों ...और पढ़ें

    प्रयागराज में सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने खड़ी रोडवेज बसें। जागरण

    प्रयागराज में सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने खड़ी रोडवेज बसें। जागरण

    HighLights

    1. गोरखपुर की दूरी नौ किलोमीटर और बनारस की 18 किमी बढ़ गई दूरी

    2. हंडिया, गोपीगंज, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया का भी बढ़ा किराया

    3. यूपी रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बोले- साफ्टवेयर में नया किराया अपडेट किया जा रहा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर बने झूंसी शास्त्री पुल का मरम्मतीकरण कार्य तीन जून से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही रोडवेज बसों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी और गोरखपुर रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों के किराये में 12 रुपये से लेकर 28 रुपये तक की वृद्धि होगी। यानी यात्रियों को अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी।

    नए रास्ते के कारण समय, किराया और दूरी बढ़ जाएगी

    जो बसें शास्त्री पुल से झूंसी के रास्ते चल रही हैं, उन्हें डायवर्जन के बाद फाफामऊ पुल के रास्ते घुमाकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। नए रास्ते के कारण समय, किराया और दूरी बढ़ जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की नीति के अनुसार, दूरी बढ़ने के साथ ही किराया भी बढ़ाया गया है।

    वाराणसी की दूरी अब 144 किमी होगी

    वाराणसी की दूरी 126 किमी है, जो फाफामऊ के रास्ते जाने 144 किमी हो जाएगी। इससे साधारण बस का किराया जो अभी 197 रुपये है, वह अब बढ़कर 225 रुपये हो जाएगा। यानी यात्री को 28 रुपये अधिक देने होंगे। गोरखपुर की दूरी 294 किमी से बढ़ कर 303 किमी हो जाएगी। नतीजतन, यात्रियों को 428 रुपये के बजाय 440 रुपये चुकाने होंगे। यानी 12 रुपये अतिरिक्त यात्रियों को चुकाने होंगे। 

    रास्ते के अन्य महत्वपूर्ण स्टॉपेज का भी बढ़ेगा किराया

    यह बदलाव केवल दो शहरों तक सीमित नहीं है। रास्ते में पड़ने वाले कई अन्य महत्वपूर्ण स्टापेज के किराए में भी वृद्धि हुई है। सहसों, बादहशाहपुर, मछलीशहर, जौनपुर, आजमगढ़, हंडिया, गोपीगंज, सुजानगंज, शाहगंज, टांडा, फूलपुर, गाजीपुर और देवरिया जाने वाले यात्रियों को भी अब अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त पैसे देने होंगे।

    खबरें और भी

    रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बोले- किराया अपडेट हो रहा 

    यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक, रविंद्र कुमार ने बताया कि अगर झूंसी पुल से रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा और रूट डायवर्जन लागू रहेगा तो बसें फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद सेतु के रासते आवागमन करेंगी। इससे गंतव्य की दूरी, समय और किराया बढ़ जाएगा। दूरी बढ़ने के कारण साफ्टवेयर में नया किराया अपडेट किया जा रहा है। 

    किराया और दूरी सूची 

    स्थान          किमी    किराया (रु.)   बढ़ी दूरी अब (किमी)   बढ़ा किराया (रु.)

    सहसों           18          26                27                     38

    बादशाहपुर    48          57               68                      80

    मछलीशहर    80         89                117                    131

    जौनपुर         112       121              164                     175

    आजमगढ़     178       187               260                     272

    हंडिया         37          55                  51                     82

    गोपीगंज      64           82                 89                    117

    टांडा         197         206               267                   283

    यह भी पढ़ें- जीरो रोड डिपो प्रयागराज का ARM घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई तो मची खलबली

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में कुछ दिन राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, इस सप्ताह में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है पारा