Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जीरो रोड डिपो प्रयागराज का ARM घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई तो मची खलबली

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 01 Jun 2026 06:38 PM (IST)

    प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने जीरो रोड डिपो के एआरएम अरविंद कुमार मिश्रा को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक बस परिच ...और पढ़ें

    घूस लेते एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया यूपी रोडवेज के प्रयागराज स्थित जीरो रोड डिपो का एआरएम अरविंद कुमार मिश्रा।

    घूस लेते एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा गया यूपी रोडवेज के प्रयागराज स्थित जीरो रोड डिपो का एआरएम अरविंद कुमार मिश्रा।

    HighLights

    1. सर्विस बुक में प्रविष्टि सही करने को एआरएम ने मांगी थी रिश्वत

    2. उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की खुली पोल

    3. सरकारी कर्मी रिश्वत मांगे तो 9454402490, 9454402484 पर करें शिकायत

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल सोमवार को खुल गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने जीरो रोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) अरविंद कुमार मिश्रा को राजापुर स्थित सरकारी आवास से आठ हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इससे परिवहन निगम के दूसरे कर्मचारियों में खलबली मच गई।

    कल एंटी करप्शन कोर्ट में पेश होगा घूसखोर एआरएम

    वाराणसी के फूलपुर परसरा निवासी अभियुक्त अरविंद के खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। उसे निलंबित किए जाने की भी तैयारी चल रही है। घूसखोर एआरएम को एंटी करप्शन कोर्ट में कल दो जून को पेश करते हुए आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    बस परिचालक से 8 हजार रुपये मांगा था घूस 

    बताया गया है कि धूमनगंज के पीपलगांव उर्फ शाहापुर निवासी संगम सोनकर परिवहन निगम में परिचालक है। उसका आरोप है कि जीरो रोड डिपो के एआरएम अरविंद मिश्रा ने मीरजापुर-शक्तिनगर मार्ग पर परिचालक की ड्यूटी को सुचारू रूप से करने और उसके साथी परिचालक की सर्विस बुक में वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि को सही करने के लिए आठ हजार रुपये घूस मांगा था।

    टीम ने सरकारी आवास से पकड़ा  

    इस संबंध में संगम सोनकर ने एंटी करप्शन के मंडलीय थाने में पहुंचकर शिकायत की। एंटी करप्शन ने गोपनीय जांच में आरोप सही पाया। तब सोमवार दोपहर एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम राजापुर स्थित सरकारी आवास पर पहुंची। फिर एआरएम अरविंद मिश्रा को आठ हजार रुपये घूस लेते हुए ट्रैप किया। इसका पता चलते ही निगम के दूसरे कर्मचारियों में खलबली मच गई।

    खबरें और भी

    रिश्वत मांगे तो इन मोबाइल नंबरों पर करें कॉल 

    एंटी करप्शन के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो मोबाइल नंबर-9454402490 और 9454402484 पर भी शिकायत कर सकते हैं। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को पर्चा लीक पर छात्रों से चर्चा करने से पुलिस ने रोका, सर्किट हाउस में बिजली आपूर्ति बंद की

    यह भी पढ़ें- UPPCL के मुख्य अभियंता को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत, निलंबन पर कोर्ट ने लगाई रोक