Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Recruitment : आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती को CBT की उत्तर कुंजी जारी, 7 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 01 Aug 2026 03:04 PM (GMT+05:30)

    RRB Recruitment रेलवे भर्ती बोर्ड ने आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती की सीबीटी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर् ...और पढ़ें

    RRB Recruitment कंप्यूटर आधारित परीक्षा की ऑसर-की बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    RRB Recruitment कंप्यूटर आधारित परीक्षा की ऑसर-की बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

    HighLights

    1. 14 और 15 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा

    2. कुल 312 पदों पर होंगी नियुक्तियां, जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी) के सर्वाधिक 202 पद

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB Recruitment रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आइसोलेटेड एवं डिस्क्रीट कैटेगरीज (केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना संख्या 08/2025) के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर-की), अभ्यर्थियों के रिस्पॉन्स और प्रश्न पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए हैं।

    आरआरबी की वेबसाइट पर देखें उत्तर कुंजी 

    परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आज यानी एक अगस्त से लेकर सात अगस्त 2026 की रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यदि उन्हें किसी प्रश्न, विकल्प या उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है, तो वे ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करा सकते हैं।

    ऑनलाइन आपत्ति और शुल्क की प्रक्रिया

    RRB Recruitment आरआरबी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 50 रुपये निर्धारित शुल्क के साथ लागू बैंक सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

    बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा

    रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यदि अभ्यर्थी की आपत्ति जांच के बाद सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न का शुल्क अभ्यर्थी के उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। 7 अगस्त 2026 की समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में किसी भी आपत्ति या अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।

    खबरें और भी

    पदों का विवरण और कुल संख्या

    इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश भर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों के अंतर्गत कुल 312 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। विभिन्न श्रेणियों के तहत पदों का विवरण इस प्रकार है।
    जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी): 202 पद
    लैब असिस्टेंट ग्रेड-3 (केमिस्ट एवं धातुकर्म): 39 पद
    स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर: 24 पद
    चीफ लॉ असिस्टेंट: 22 पद
    सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर: 15 पद
    पब्लिक प्रोसीक्यूटर: 7 पद
    साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग): 2 पद
    साइंटिफिक सुपरवाइजर: 1 पद

    आरआरबी प्रयागराज के तहत रिक्तियों का ब्योरा

    RRB Recruitment उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए आरआरबी प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) के तहत कुल 15 पदों को शामिल किया गया है। श्रेणीवार विवरण के अनुसार, इसमें अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के लिए छह पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए पांच पद, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए दो पद, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए एक पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए एक पद आरक्षित है।

    अब परिणाम का इंतजार

    गौरतलब है कि इन पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 14 और 15 जुलाई 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। अब उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अंतिम परिणाम का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के गंगापार में गला रेतकर युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव; दाहिने हाथ में सोरम व sk लिखा था

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फर्जी आधार कार्ड गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार, अनाधिकृत रूप से आधार नामांकन एवं अपडेट करते थे