Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: शताब्दी एक्सप्रेस में अब 2 की जगह मिलेंगी 4 सीटें, रेलवे बोर्ड ने बदला नियम

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:00 AM (IST)

    रेलवे बोर्ड ने शताब्दी एक्सप्रेस में रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए यात्रा पात्रता में संशोधन किया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. शताब्दी एक्सप्रेस में रेल कर्मचारियों को अब चार सीटें मिलेंगी।

    2. पे मैट्रिक्स लेवल 11-17 के कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ।

    3. राजधानी/दुरंतो के थ्री-एसी के समान हुई यात्रा पात्रता।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे बोर्ड ने शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। रेलवे बोर्ड ने शताब्दी एक्सप्रेस श्रेणी की ट्रेनों के चेयर कार (सीसी) क्लास में यात्रा पात्रता (इंटेइटलमेंट) को संशोधित कर दिया है। अब इस श्रेणी में मिलने वाली सीटों की संख्या को राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस के थ्री-एसी क्लास के बराबर कर दिया गया है।

    रेलवे बोर्ड द्वारा 30 जुलाई को जारी नए आदेश के तहत, पे मैट्रिक्स लेवल 11 से 17 के रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुविधा पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लिमेंट्री पास और विधवा पास पर शताब्दी एक्सप्रेस के चेयर कार में अब दो के बजाय चार सीटें मिलेंगी।

    उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे के कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को अब इसका लाभ मिलेगा। रेलवे बोर्ड को लगातार ऐसे ज्ञापन मिल रहे थे कि शताब्दी ट्रेनों के चेयर कार में सीटों की पात्रता को राजधानी/दुरंतो के थ्री-एसी के समान तार्किक बनाया जाए, क्योंकि ड्यूटी पास पर यह पात्रता पहले ही एक समान लागू थी। व्यावसायिक निदेशालय और रेलवे बोर्ड के सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है।

    रेलवे बोर्ड की उप निदेशक (कल्याण) रश्मि दहिया ने बताया कि सेंटर फार रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस) को पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और एचआरएमएस के ई-पास मॉड्यूल में तुरंत आवश्यक तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं।

    इस निर्णय से रेलवे के कार्यरत अधिकारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रा के दौरान अधिक सीटें मिल सकेंगी।

    यह भी पढ़ें- RPF मंत्रालयी कर्मियों को LDCE से मिलेगी पदोन्नति, भारतीय रेलवे ने बदली वर्षाें से चली आ रही पुरानी व्यवस्था

    खबरें और भी