Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के SRN अस्पताल का होगा कायाकल्प, SGPGI लखनऊ की तरह मिलेगी सुविधाएं, जटिल रोगों का इलाज व बड़े ऑपरेशन हो सकेंगे

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:35 PM (IST)

    प्रयागराज का एसआरएन अस्पताल अब एसजीपीजीआई लखनऊ की तर्ज पर हाईटेक होगा, जिससे यहां जटिल रोगों का इलाज और बड़े ऑपरेशन हो सकेंगे। बेड की संख्या दोगुनी व ...और पढ़ें

    स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज की फाइल फोटो।

    स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल, प्रयागराज की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. महात्मा गांधी मार्ग पर बनेगा ट्रामा सेंटर, मेडिकल, सर्जरी, मैटरनिटी व कैंसर के अलग ब्लाक

    2. प्रमुख सचिव के निर्देश पर बनेगा डीपीआर, होगी इंटीग्रेटेड प्लानिंग, दो चरणों में कांस्ट्रक्शन

    3. उच्च स्तरीय कमेटी में महानिदेशक स्वास्थ्य व PGI, कानपुर, आगरा के प्रधानाचार्य व प्रोफेसर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल का विस्तार व उच्चीकरण एसजीपीजाइ लखनऊ की तरह किया जाएगा। इससे जटिल रोगों का इलाज व बड़े आपरेशन भी अस्पताल में हो सकेंगे। अस्पताल में दोगुना से ज्यादा बेड बढ़ाए जाएंगे। अभी तक 1294 बेड हैं, जो बढ़कर 3000 हो जाएंगे। वहीं ट्रामा सेंटर को महात्मा गांधी मार्ग पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही मेडिकल, सर्जरी, मैटरनिटी व कैंसर के अलग-अलग ब्लाक बनाए जाएंगे।

    शासन की कवायद तेज

    मंडल स्तरीय एसआरएन अस्पताल में प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, जौनपुर, भदोही, मीरजापुर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा के साथ ही मध्य प्रदेश के रीवा, सीधी, सतना, पन्ना व सागर जिलों तक के मरीज इस अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। दिनोंदिन मरीजों की बढ़ती संख्या के मुताबिक यहां चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं है। इसके लिए शासन स्तर से कवायद तेज हो गई है।

    खास-खास

    - 3000 बेड होंगे एसआरएन अस्पताल में, अभी तक सभी वार्डों को मिलाकर 1294 बेड ही

    - 50000 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन डीएम ने दी है, इसमें अस्पताल का होगा विस्तारीकरण

    शासन ने उच्च स्तरीय कमेटी गठित की 

    अतिरिक्त जमीन पर अस्पताल का विस्तारीकरण होगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल के निर्देश पर प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित घोष ने एसआरएन अस्पताल के उच्चीकरण व विस्तारीकरण के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य नेहा शर्मा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है।

    कमेटी में ये विशेषज्ञ शामिल हैं

    एसआरएन अस्पताल के प्रिंसिपल डा.एके वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। कमेटी में राजकीय मेडिकल कॉलेज कानपुर के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) संजय काला, राजकीय मे़डिकल कॉलेज आगरा के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) प्रशांत गुप्ता, एसजीपीजीआइएमएस लखनऊ के निदेशक व इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) आरके सिंह द्वारा नामित वरिष्ठ आचार्य, डॉ.राममनोहर लोहिया आर्युविज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो.(डॉ.) विरिंदर सिंह गोगिया द्वारा नामित वरिष्ठ आचार्य, नियोजन विभाग के मुख्य अभियंता टेक्निकल सेल इं.पवन शर्मा, डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा नामित सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, पीडीए सचिव द्वारा नामित अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार को रखा गया है।

    खबरें और भी

    दो चरणों में होगा निर्माण

    पिछले हफ्ते कमेटी की बैठक में प्रमुख सचिव ने मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, आचार्यों से एसआरएन अस्पताल में मौजूदा चिकित्सकीय व्यवस्था तथा आवश्यकताओं की रिपोर्ट तैयार कराने को कहा। इंजीनियरिंग विभागों को भवन निर्माण तथा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को आपस में कनेक्ट करने के लिए प्रोजेक्ट देने के निर्देश दिए। दो चरणों में इसका निर्माण होगा, जिसके लिए इंटीग्रेटेड प्लानिंग होगी।

    लखनऊ के एसजीपीजीआइ की तरह एसआरएन अस्पताल के विस्तारीकरण और उच्चीकरण के लिए 50,000 वर्म मीटर से ज्यादा भूमि दे दी गई है। इसका डीपीआर तैयार कराने के लिए एंजेंसी पर विचार चल रहा है। शीघ्र ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    - मनीष कुमार वर्मा, डीएम।

    यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों को झटका : ऑफिस सुपरिंटेंडेंट भर्ती को सेवा अवधि में नहीं मिलेगी छूट, रेलवे बोर्ड ने खारिज किया AIRF की मांग

    यह भी पढ़ें- UP के पर्यटन मंत्री बोले- प्रयागराज पर सरकार का अत्यधिक फोकस, 30 करोड़ की परियोजनाएं यहां के लिए रखी गईं