SSC MTS Havaldar Exam 2025 : बाहर बैठे माफिया ने केंद्र पर कंप्यूटर बंद कराकर कराई नकल, 10 परीक्षार्थियों पर एफआइआर
SSC MTS Havaldar Exam 2025 प्रयागराज में SSC MTS हवलदार भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। 10 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआइआर ...और पढ़ें

SSC MTS Havaldar Exam 2025 एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का घोटाला उजागर हुआ।
HighLights
परीक्षार्थियों ने कंप्यूटर स्विच आफ कर साल्वरों को रिमोट पर दे दिया था एक्सेस
कर्मचारी चयन आयोग ने शुरू की भविष्य की परीक्षाओं से डिबार करने की कार्रवाई
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। SSC MTS Havaldar Exam 2025 कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की एमटीएस और हवलदार भर्ती-2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कंप्यूटर बंद कराकर एक्सेस बाहर बैठे माफिया को देकर नकर लगाने का नए ढंग का मामला सामने आया है। प्रयागराज स्थित एसएससी के मध्य क्षेत्र कार्यालय ने इस प्रकरण में 10 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। साथ ही इन सभी को भविष्य की परीक्षाओं से डिबार (अयोग्य घोषित) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
तकनीकी खामी का लाभ उठाने की कोशिश की
SSC MTS Havaldar Recruitment 2025 एमटीएस और हवलदार भर्ती के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा चार फरवरी से 20 फरवरी तक विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए थे कि जिस कंप्यूटर पर वे परीक्षा दे रहे हैं, उसे किसी भी स्थिति में स्विच आफ नहीं करना है। इसके बावजूद कुछ अभ्यर्थियों ने सुनियोजित तरीके से कंप्यूटर बंद कर तकनीकी खामी का लाभ उठाने की कोशिश की।
डिजिटल ट्रैकिंग से पता चला
SSC MTS Havaldar Recruitment 2025 जांच में सामने आया कि संबंधित अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दौरान कंप्यूटर को बंद कर दिया और परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे साल्वर को रिमोट एक्सेस के माध्यम से सिस्टम संचालित करने का अवसर दिया। परीक्षा साफ्टवेयर की लाइव मानिटरिंग कर रहे अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधि का संकेत मिला, जिसके बाद तत्काल तकनीकी जांच की गई। डिजिटल ट्रैकिंग से स्पष्ट हुआ कि सिस्टम को जानबूझकर बाधित किया गया था।
अलग-अलग तिथियों पर पकड़ी गई गड़बड़ी
SSC MTS Havaldar Recruitment 2025 एसएससी मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग तिथियों पर विभिन्न शहरों में यह गड़बड़ी पकड़ी गई। छह फरवरी को झांसी में तीन अभ्यर्थी, नौ फरवरी को कानपुर में एक, दस फरवरी को वाराणसी में दो और 11 फरवरी को वाराणसी में ही चार अभ्यर्थी हाईटेक तरीके से नकल करवाते हुए पकड़े गए। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है। दोषी पाए गए अभ्यर्थियों को न केवल वर्तमान भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है बल्कि भविष्य में एसएससी की सभी परीक्षाओं में बैठने से भी वंचित किया जा सकता है।