50 हजार के इनामी गोतस्कर को एसटीएफ ने प्रतापगढ़ में किया गिरफ्तार, देल्हूपुर में दर्ज मुकदमा में वांछित था
एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गोतस्कर मोहम्मद आमिर को प्रतापगढ़ से गिरफ्तार किया। आमिर नवाबगंज का रहने वाला है, देल्हूपुर में दर्ज एक मामले में वांछित था ...और पढ़ें

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गोतस्कर मो. आमिर। सौजन्य : पुलिस मीडिया सेल
HighLights
प्रयागराज में नवाबगंज इलाके के लालगोपालगंज निवासी है गोतस्कर मो. आमिर
साथियों संग गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया था
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वांछित 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर मोहम्मद आमिर को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रतापगढ़ में गिरफ्तार कर लिया है। नवाबगंज के लालगोपालगंज निवासी आमिर पर दिल्हूपुर प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी
इस बीच एसटीएफ की टीम इनामी बदमाशो की तलाश में जुटी थी। तब आमिर के बारे में सुराग मिला। रविवार को उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, पंकज सिंह, सुनील कुमार, पंकज तिवारी व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप की टीम ने घेराबंदी करके दबोच लिया।
मो. आमिर बहरिया स्थित ननिहाल में रहता था
एसटीएफ इंस्पेक्टर जय प्रकाश का कहना है कि मो. आमिर अपने ननिहाल ग्राम फजिलाबाद उर्फ कालूपुर बहरिया प्रयागराज में रहता था। उसका मूल पता-सराय केसव उर्फ बागी थाना मऊआइमा, जनपद प्रयागराज है। एक माह पहले अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया था। मांस बेचने के लिए शरीर उठा ले गए थे।
गिरफ्तारी के भय से छिपकर रहता था
एसटीएफ इंस्पेक्टर के अनुसार इस मामले में प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाने में अभियोग पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान मो. आमिर का नाम प्रकाश में आया था। कुछ दिन बाद इस मुकदमे में उसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। तब वह गिरफ्तारी के भय से इधर-उधर छिपकर रहने लगा था।