विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TGT-PGT भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन प्रयागराज में तेज, बैरियर हटाकर शिक्षा निदेशालय परिसर में घुसे; रास्ताजाम किया

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 27 Oct 2026 05:39 PM (IST)

टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली से परीक्षा कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी प्रयागराज में शिक्षा निदेशालय के सामने दूसरे ...और पढ़ें

शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के समक्ष पीजीटी-टीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली की मांग करने जुटे अभ्यर्थी। जागरण

शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के समक्ष पीजीटी-टीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली की मांग करने जुटे अभ्यर्थी। जागरण

HighLights

  1. पुरानी नियमावली से परीक्षा कराने को एकजुट, लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी 

  2. खुले आसमान के नीचे गुजारी रात, 24 घंटे बाद भी वार्ता को नहीं आए अधिकारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार अवसर की मांग कर रहे अभ्यर्थियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठे। पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई।

रास्ता रोक कर विरोध जताया

मंगलवार सुबह आंदोलित छात्रों की संख्या और बढ़ गई। छात्रों ने रास्ता रोक कर विरोध जताया। दोपहर बाद छात्र बैरियर हटाकर निदेशालय परिसर में घुस गए। प्रतियोगियों ने कहा, 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी उनसे वार्ता के लिए नहीं आया।

कोई प्रतियोगी छात्र घर नहीं लौटेगा...

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा, अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से संवाद का कोई प्रयास न करना उनकी उदासीनता का परिचायक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस विषय पर प्रतियोगियों के पक्ष में कहा था कि पुरानी नियमावली के अनुसार मौका दिया जाएगा बावजूद इसके अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती है तब तक कोई प्रतियोगी छात्र अब घर नहीं लौटेगा।

यह भी पढ़ें- TGT-PGT भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय में धरना शुरू, पुरानी नियमावली की कर रहे मांग

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में डॉक्टरों-वकीलों में तकरार: एसआरएन अस्पताल में स्थिति सामान्य, एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।