UP Board Exam 2027 : 13,000 विद्यालयों ने नहीं दी आधारभूत जानकारी, हाईस्कूल-इंटर के केंद्र निर्धारण में चुनौती
UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण हेतु 13,000 से अधिक विद्यालय आधारभूत सूचना अपलोड नहीं कर सके। बोर्ड ...और पढ़ें

UP Board Exam 2027 UP Board Exam 2027 : हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की बोर्ड तैयारी कर रहा है।
HighLights
यूपी बोर्ड सचिव ने प्राथमिकता पर कार्य पूर्ण कराने के डीआइओएस को दिए थे निर्देश
अंतिम तिथि तक 15,291 विद्यालय की ही आधारभूत सूचना पोर्टल पर अपलोड हो सकी
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। हालांकि इसके लिए अंतिम दिन 20 जुलाई की शाम तक 15,291 विद्यालय की ही आधारभूत सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड हो सकी थी। 13,000 से ज्यादा विद्यालय सूचनाएं अपलोड नहीं कर सके थे।
बोर्ड सचिव ने की थी समीक्षा, दिए थे निर्देश
पांच दिन पहले हुई समीक्षा में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने पाया था कि प्रदेश में संचालित 28,834 विद्यालयों में से करीब 25,000 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सूचनाएं अपलोड नहीं की थी। इस पर सभी डीआइओएस को निर्देश दिए थे कि पोर्टल पर आधारभूत सूचना शीघ्र अपलोड कराएं।
अधिकांश जिलों की चिंताजनक स्थिति
आधारभूत सूचना में कक्ष सहित विद्यालय की अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधनों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी है। इसके लिए बोर्ड सचिव ने एक जुलाई को निर्देश दिए थे, लेकिन 15 जुलाई तक की समीक्षा में अधिकांश जिलों की स्थिति अन्यंत चिंताजनक थी। केवल 3,236 विद्यालयों की सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड हुई थी।
20 जुलाई तक का दिया गया था समय
UP Board Exam 2027 इस पर असंतोष जताते हुए बोर्ड सचिव ने सभी डीआइओएस को सूचनाएं अपलोड कराने के लिए 20 जुलाई तक का समय दिया था। इस तरह देर रात तक का समय होने के कारण आधारभूत सूचना अपलोड करने वाले विद्यालयों की संख्या अभी बढ़ सकती है। निर्धारित अवधि में सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा कि सूचनाएं निर्धारित अ धि में क्यों अपलोड नहीं की गईं।