यूपी बोर्ड के दो उप सचिव बने बीएसए, देवव्रत सिंह प्रतापगढ़ व पूनम मिश्रा को आंबेडकरनगर में मिली तैनाती
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) का तबादला किया गया है। यूपी बोर्ड के दो उप सचिवों, देवव्रत सिंह को प्रतापगढ़ औ ...और पढ़ें

बीएसए देवव्रत सिंह व पूनम मिश्रा।
HighLights
विभिन्न जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदले गए हैं
प्रयागराज में प्रभारी बीएसए के रूप में कार्य कर चुके हैं देवव्रत
शिक्षा निदेशालय में कार्यरत मुकेश खरवार हमीरपुर के बीएसए बने
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कई जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बदले गए हैं और कुछ को इस पद पर नई तैनाती मिली है। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में कार्यरत दो उप सचिवों को भी नियुक्ति दी गई है।
चार वर्ष से क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं पूनम
बोर्ड मुख्यालय में उप सचिव (प्रशासन) देवब्रत सिंह को प्रतापगढ़ का बीएसए बनाया गया है, जो कि प्रयागराज में प्रभारी बीएसए के रूप में कार्य कर चुके हैं। इनके अलावा बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में उप सचिव (प्रशासन) पूनम मिश्रा को आंबेडकरनगर में तैनाती दी गई है, जो कि करीब चार वर्ष से क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं।
मुकेश खरवार को हमीरपुर का बीएसए बनाया गया
पूनम मिश्रा जीआइसी भदोही में प्रवक्ता रह चुकी हैं। नियुक्त किए गए दोनों बीएसए 2018 बैच के पीईएस अधिकारी हैं। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत मुकेश खरवार को हमीरपुर का बीएसए बनाया है।