Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Exam 2026 कक्ष निरीक्षकों के QR कोड युक्त परिचय पत्र जारी, 13 फरवरी तक वितरण के निर्देश

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 12 Feb 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों के क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। सचिव ...और पढ़ें

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं।

    UP Board Exam 2026 यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों के लिए क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र जारी कर दिए गए हैं।

    HighLights

    1. यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड हैं क्यूआर कोड वाले परिचय पत्र

    2. संदिग्ध स्थिति मिलने पर परिचय पत्रों की मोबाइल एप से जांच की जाएगी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए कक्ष निरीक्षकों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने निर्देश दिए हैं कि इसे 13 फरवरी तक कक्ष निरीक्षकों के लिए निर्गत कर दिए जाएं। संदिग्ध स्थिति मिलने पर क्यूआर कोड के माध्यम से परिचय पत्रों की मोबाइल एप से जांच की जा सकेगी।

    प्रधानाचार्य पोर्टल से डाउनलोड करें परिचय पत्र

    UP Board Exam 2026 सचिव ने कहा है कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य पोर्टल से परिचय पत्र डाउनलोड कर दो प्रतियों में प्रिंट करेंगे। परिचय पत्र पर अंकित शिक्षक के विवरण एवं फोटो को विद्यालयी अभिलेखों से मिलान कर प्रधानाचार्य स्वयं तथा संबंधित शिक्षक हस्ताक्षर सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद परीक्षा केंद्र का नाम अंकित कर परिचय डीआइओएस को प्रतिहस्ताक्षर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    जिनके परिचय पत्र पोर्टल पर नहीं, जल्द मिलेंगे

    UP Board Exam 2026 डीआइओएस प्रति हस्ताक्षरित एक प्रति प्रधानाचार्य को लौटाएंगे तथा दूसरी प्रति कार्यालय अभिलेख में रखी जाएगी। जिन शिक्षकों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्र पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए सादे परिचय पत्र जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग से लगाए गए कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निर्गत किए जाएंगे।

    केंद्र के बाहर अभिभावकों के लिए हो पेयजल व्यवस्था

    UP Board Exam 2026 परीक्षा केंद्र व उसके आसपास साफ-सफाई, विशेष रूप से शौचालय साफ-सुफरा रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा केंद्र में शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा केंद्र के बाहर यदि परीक्षार्थी के अभिभावक उपस्थित हों तो उनके लिए भी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    खबरें और भी


    पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की उपलब्धता के निर्देश

    18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पर्याप्त कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएमओ से समन्वय बनाकर केंद्र पर प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था परीक्षार्थियों एवं कार्मिकों के लिए सुनिश्चित की जाए।

    यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे लाया है गजब की नौकरी, डीपीआर में कमी बताने पर हर दिन मिलेगी एक लाख रुपये मेहनताना राशि

    यह भी पढ़ें- SSC MTS Havaldar Exam 2025 : बाहर बैठे माफिया ने केंद्र पर कंप्यूटर बंद कराकर कराई नकल, 10 परीक्षार्थियों पर एफआइआर