UP की राज्यपाल VIP प्रोटोकॉल से इतर खास अंदाज में पहुंचीं प्रयागराज, वंदे भारत ट्रेन सफर से दिया पर्यावरण का संदेश
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री नन्दी ने वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़ वंदे भारत ट्रेन से प्रयागराज की यात्रा की। रज्जू भैया विश्वविद्यालय के ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस में दैनिक जागरण अखबार पढ़ती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। सौ. नंदी फेसबुक एकाउंट
HighLights
राजयपाल आनंदीबेन पटेल के साथ कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी थे
ट्रेन में पढ़ा दैनिक जागरणरा रज्जू भैया विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में हुईं शामिल
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' गुरुवार को एक बेहद खास अंदाज में प्रयागराज पहुंचे। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के नवम दीक्षा समारोह में हिस्सा लेने के लिए दोनों ने वीआइपी कल्चर से इतर यहां आए। कार या विमान के बजाय देश की आधुनिक और हाई-स्पीड 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को चुना। राज्यपाल की इस ट्रेन यात्रा को पर्यावरण संरक्षण के एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
लखनऊ से प्रयागराज तक का सफर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री नंदी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22549) के एग्जीक्यूटिव क्लास में सवार हुए। सफर की शुरुआत सुबह 10:30 बजे (लखनऊ से) हुई। जबकि दोपहर 01:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पर वंदे भारत पहुंची। लगभग पौने तीन घंटे का यह सफर बेहद आरामदायक और यादगार रहा।
वंदे भारत के सफर को शानदार बताया
राज्यपाल ने वंदे भारत के इस आधुनिक सफर के अनुभव को बेहद शानदार बताया। सफर के दौरान ट्रेन के रनिंग स्टाफ ने राज्यपाल को इस सेमी-हाई स्पीड ट्रेन की तकनीक और इसकी खासियतों के बारे में कई दिलचस्प जानकारियां भी दीं।
दैनिक जागरण अखबार पढ़कर जाना शहर का हाल
इस सफर के दौरान एक बेहद खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। ट्रेन की रफ्तार के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मंत्री नन्दी ने दैनिक जागरण अखबार पढ़कर अपना वक्त बिताया। बताया गया कि उन्होंने विशेष रूप से जागरण सिटी के पन्नों को पलटा और प्रयागराज पहुंचने से पहले ही शहर की सभी प्रमुख और स्थानीय खबरों से रूबरू हुईं।
खबरें और भी
दीक्षा समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल
ट्रेन के नियत समय पर प्रयागराज जंक्शन पहुंचने के बाद राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री सीधे रज्जू भैया विश्वविद्यालय के नवम दीक्षा समारोह के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल की इस सादगी भरे और पर्यावरण के अनुकूल सफर की चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।