Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन स्थानांतरित राजकीय शिक्षकों की सूची सार्वजनिक की जाए, माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:31 PM (IST)

    राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से ऑनलाइन स्थानांतरित शिक्षकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। संघ ने स्थानांतरण आदेशों में देरी और ...और पढ़ें

    राजकीय शिक्षक संघ ने ऑनलाइन स्थानांतरित राजकीय शिक्षकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है।

    राजकीय शिक्षक संघ ने ऑनलाइन स्थानांतरित राजकीय शिक्षकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है।

    HighLights

    1. राजकीय शिक्षक संघ ने ज्ञापन में निदेशालय पर आरोप लगाया

    2. कहा- कुछ जिलों में आवेदन पत्रों को अग्रसारित नहीं किया गया

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के ऑनलाइन स्थानांतरित किए गए सभी सहायक अध्यापक/प्रवक्ताओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से की है। निदेशक को भेजे ज्ञापन में बताया गया है कि 93 प्रवक्ताओं एवं 208 सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण किए जाने की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से हुई है, लेकिन सभी को स्थानांतरण आदेश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं।

    शिक्षकों को परेशान करने का आरोप लगाया

    संघ पदाधिकारियों ने स्थानांतरण आदेश निर्गत किए जाने में देरी कर शिक्षा निदेशालय द्वारा शिक्षकों को परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुण यादव एवं प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि जो स्थानांतरित शिक्षक निदेशालय में सपर्क कर रहे हैं। उनके आदेश निर्गत किए जा रहे हैं। मांग की है कि ऑनलाइन स्थानांतरण के आदेश अविलंब सार्वजनिक किए जाएं और जिन्हें स्थानांतरण का लाभ दिया गया है, उनके आदेश शीघ्र उन्हें दिए जाएं।

    कुछ जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों पर आरोप 

    यह भी आरोप लगाया है कि कुछ जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा कुछ विशेष कारणों से ऑनलाइन स्थानांतरण के आवेदन पत्रों को अग्रसारित नहीं किया गया। उदाहरण के रूप में चित्रकूट से एक भी प्रवक्ता/ सहायक अध्यापक के विशेष अनुरोध स्थानांतरण प्रार्थना पत्र को निदेशक कार्यालय प्रेषित नहीं किया गया। इससे किसी शिक्षक को विशेष अनुरोध स्थानांतरण का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है।

    स्थानांतरण निरस्त करने की मांग 

    कहा गया कि इसके विपरीत प्रयागराज स्थित राजकीय इंटर कालेज/राजकीय हाईस्कूल से जिन पुरुष/महिला शिक्षकों का स्थानांतरण दूसरे विद्यालय में किया गया है उसे निरस्त किया जाए, क्योंकि जहां वे कार्यरत हैं वह अपने-अपने विषय के एकल शिक्षक हैं। ऐसे में उनके स्थानांतरण से उन विषयों की पढ़ाई प्रभावित होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP TET 2026 : शिक्षक अभ्यर्थी भी टीईटी की ओएमआर शीट भरने में चूके, अब नहीं होगा मूल्यांकन; आयोग ने स्पष्ट किया

    यह भी पढ़ें- प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर उच्च शिक्षा मंत्री मंत्री योगेंद्र उपाध्याय नाराज, प्रयागराज के सर्किट हाउस से वापस लौटे