Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Roadways Driver Recruitment : रोडवेज में चालक बनने का सुनहरा मौका, प्रयागराज में 5 फरवरी से 13 स्थानों पर भर्ती मेला

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 03 Feb 2026 03:01 PM (IST)

    UP Roadways Driver Recruitment उत्तर प्रदेश रोडवेज प्रयागराज में 5 से 12 फरवरी तक 13 स्थानों पर ड्राइवर भर्ती मेला आयोजित कर रहा है। इस मेले में संविद ...और पढ़ें

    UP Roadways Driver Recruitment रोडवेज में ड्राइवर बनने का सुनहरा अवसर है, जगह-जगह भर्ती मेला लगेगा।

    UP Roadways Driver Recruitment रोडवेज में ड्राइवर बनने का सुनहरा अवसर है, जगह-जगह भर्ती मेला लगेगा।

    HighLights

    1. 250 पदों पर संविदा के आधार पर रोडवेज बस चालकों की भर्ती की जाएगी

    2. ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। UP Roadways Driver Recruitment अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की बसों के स्टेयरिंग थामने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रोडवेज प्रशासन ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक विशेष 'ड्राइवर भर्ती मेला' आयोजित करने जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार लगभग 250 पदों पर संविदा (कांट्रैक्ट) के आधार पर चालकों की भर्ती की जाएगी। इस मुहिम की खासियत यह है कि विभाग खुद चलकर उम्मीदवारों के पास पहुंच रहा है।

    भर्ती प्रक्रिया: 'ऑन द स्पॉट' आवेदन और टेस्ट

    UP Roadways Driver Recruitment भर्ती की प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी और तेज बनाया गया है। उम्मीदवारों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। बस नीचे दी गई सूची के अनुसार तय स्थान पर पहुंचना होगा।

    आवेदन और जांच : मौके पर ही आवेदन जमा होंगे और दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

    ड्राइविंग टेस्ट : दस्तावेजों के सही पाए जाने पर तत्काल ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।

    कानपुर में फाइनल राउंड : यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग और अंतिम परीक्षा के लिए कानपुर भेजा जाएगा, जिसके बाद सीधी नियुक्ति मिलेगी।

    आवेदन करने के मानक भी जान लें 

    रोडवेज ने इस भर्ती के लिए योग्यता के मानकों को काफी सरल रखा है ताकि ग्रामीण युवा भी लाभ उठा सकें।
     विवरण                     पात्रता की शर्तें 

    शैक्षिक योग्यता           न्यूनतम 8वीं पास |
    आयु सीमा                  23 वर्ष 6 महीने से 58 वर्ष तक 
    अनिवार्य दस्तावेज        कम से कम दो साल पुराना भारी वाहन लाइसेंस (एचएमवी) |
    अन्य दस्तावेज             जाति प्रमाण पत्र (छह महीने से अधिक पुराना न हो) |

    भर्ती मेले का पूरा शेड्यूल, कब और कहां पहुंचें? 

    अपनी सुविधा के अनुसार आप निम्नलिखित केंद्रों पर सुबह 10 बजे से उपस्थित हो सकते हैं।
    - 5 फरवरी : जारी बस स्टेशन (जारी)
    - 6 फरवरी : बद्री प्रसाद तिवारी इंटर कालेज (मेजा रोड)
    - 7 फरवरी : झूंसी कार्यशाला एवं लालगंज बस स्टेशन
    - 8 फरवरी : फूलपुर ब्लॉक के बगल (फूलपुर)
    - 9 फरवरी : सराय अकिल बस स्टेशन एवं पट्टी बस स्टेशन
    - 10 फरवरी : मंझनपुर डिपो कार्यशाला एवं प्रतापगढ़ डिपो कार्यशाला
    - 11 फरवरी : कुंडा बस स्टेशन, बादशाहपुर डिपो कार्यशाला एवं मड़िहान बस स्टेशन
    - 12 फरवरी : मीरजापुर डिपो कार्यशाला

    खबरें और भी

    युवाओं के लिए क्यों है यह खास?

    अक्सर नौकरियों के लिए युवाओं को लंबी प्रक्रिया और शहरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। रोडवेज की इस "गांव-गांव भर्ती" पहल से उन कुशल चालकों को सीधा फायदा मिलेगा जो भारी वाहन चलाने का अनुभव तो रखते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में आवेदन नहीं कर पाते थे। उम्मीदवार अपने साथ मूल दस्तावेज, उनकी फोटोकापी और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर आएं।

    बोले रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक 

    क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि कुल लगभग 250 पदों पर संविदा आधार पर चालक भर्ती की जाएगी। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता सिर्फ आठवीं पास रखी गई है। आयु सीमा 23 वर्ष छह महीने से 58 वर्ष तक है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj Weather News : ठंड लौटी, फरवरी के अंतिम सप्ताह से बढ़ेगी गर्मी, बादलों की आवाजाही खत्म होगी, धूप तल्ख होगी

    यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : 18 जिलों में 17 विषयों की परीक्षा संवेदनशील घोषित, रहेगी विशेष चौकसी