Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP के 20 जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में पांच प्रतिशत भी ऑनलाइन उपस्थिति नहीं, कौशांबी सबसे पिछड़ा

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 01:25 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति पांच प्रतिशत से भी कम है, जिसमें कौशांबी सबसे पिछड़ा है। यूपी बोर्ड सचिव ने इस स्थ ...और पढ़ें

    माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र, प्रयागराज।

    माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र, प्रयागराज।

    HighLights

    1. प्रदेश भर में कौशांबी में सबसे कम 1.38 प्रतिशत उपस्थिति, सबसे ज्यादा 31.38 प्रतिशत हापुड़ में

    2. परीक्षा केंद्र निर्धारण में यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करने पर निर्धारित किए हैं 20 अंक

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) से संबद्ध प्रदेश के सभी 29,000 माध्यमिक विद्यालयों में पाठन-पाठन बेहतर बनाने की कवायद है। इस उद्देश्य से सचिव भगवती सिंह ने शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करने की व्यवस्था लागू की है। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किए जाने को परीक्षा केंद्र निर्धारण से भी जोड़ा गया है, इसके बावजूद इसके प्रति विद्यालय गंभीर नहीं हैं।

    सबसे अधिक उपस्थिति हापुड़ में 31.36%

    आठ जुलाई की समीक्षा में प्रदेश में 20 जिले ऐसे मिले, जहां के विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति पांच प्रतिशत से भी कम रही। प्रदेश में सबसे कम 1.38 प्रतिशत उपस्थिति कौशांबी में दर्ज थी, जबकि सबसे ज्यादा हापुड़ में 31.36 प्रतिशत विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति अंकित मिली।

    5% से कम ऑनलाइन उपस्थिति वाले जिले  

    आंकड़ों के अनुसार जिन जिलों के विद्यालयों में आठ जुलाई को पांच प्रतिशत से भी कम उपस्थिति अंकित मिली, उसमें नीचे से ऊपर के क्रम में क्रमश: कौशांबी, औरैया, आगरा, गोंडा, एटा, अमेठी, कानपुर देहात, भदोही, आंबेडकर नगर, हाथरस, आजमगढ़, सुल्तानपुर, मैनपुरी, अमरोहा, हमीरपुर, हरदोई, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, कानपुर नगर, बदायूं जिले शामिल हैं।

    रामपुर और बागपत को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान 

    इसके विपरीत सबसे अधिक ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करने वाले प्रथम तीन जिलों के विद्यालयों में क्रमश: हापुड़ (31.36 प्रतिशत), रामपुर (21.52 प्रतिशत) और बागपत (18.71 प्रतिशत) हैं। इस स्थिति को गंभीर बताते हुए बोर्ड सचिव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में सभी की उपस्थिति वेब पोर्टल/मोबाइल एप के माध्यम से शत-प्रति दर्ज कराना सुनिश्चित कराएं। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।

    खबरें और भी

    ऑनलाइन उपस्थिति पर मिलेंगे अंक 

    ऑनलाइन उपस्थिति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सचिव ने व्यवस्था दी है कि शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यालयों को वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाते समय 20 अंक का अधिभार दिया जाएगा। वर्ष 2026 में इसके लिए 10 अंक निर्धारित किए गए थे।

    यह भी पढ़ें- RRB JE Answer Key 2025 : जूनियर इंजीनियर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, अभ्यर्थी इस वेबसाइट पर दर्ज कराएं आपत्ति

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज चौराहा से रामबाग तक बनेगा आरओबी, टू-लेन का होगा; एक किलोमीटर होगी लंबाई