विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के 70000 शिक्षामित्र क्यों हैं मायूस? पहली बार आयोजित विशेष टीईटी में मांगा आवेदन का अवसर

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 05 Sep 2026 03:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के 70,000 शिक्षामित्र विशेष टीईटी में आवेदन का अवसर न मिलने से मायूस हैं, क्योंकि उप्र शिक्षा सेवा ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में मौका क्यों नहीं मिला है।

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों को विशेष टीईटी में मौका क्यों नहीं मिला है।

HighLights

  1. उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के जारी विज्ञापन में शिक्षामित्रों का जिक्र नहीं

  2. प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में करीब 1.48 लाख शिक्षामित्र हैं

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा विशेष शिक्षक/अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के जारी विज्ञापन में कार्यरत और विशेष शिक्षकों के आवेदन करने का उल्लेख है, लेकिन शिक्षामित्रों के संबंध में कोई उल्लेख नहीं है। इससे बिना टीईटी के विद्यालयों में कार्यरत करीब 70,000 शिक्षा मित्रों में निराशा है।

उन्हें उम्मीद थी कि राज्य में पहली बार आयोजित कराई जा रही विशेष टीईटी में उन्हें किस्मत आजमाने का अवसर दिया जएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने मांग की है कि शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार शिक्षक दिवस पर उन्हें भी विशेष टीईटी में अवसर देने की घोषणा करे।

प्रदेश भर में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में करीब 1.48 लाख शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते इन शिक्षा मित्रों पर बच्चों को पढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, लेकिन वह शिक्षा मित्र नौकरी को लेकर संकट में हैं, जो टीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं। इनमें कई ऐसे शिक्षा मित्र हैं, जिनकी सेवा 25 वर्ष तक हो चुकी है।

पूर्व में शिक्षा मित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई 2017 को उनका समायोजन निरस्त कर दिया था। अब चूंकि टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया है और सरकार कार्यरत व विशेष शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी का आयोजन करा रही है तो इसमें शिक्षा मित्रों को भी आवेदन का अवसर दिया जाए, जिससे उत्तीर्ण होकर वह अपनी नौकरी सुरक्षित रख सकें।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: शहर के हर वार्ड में बनेगा योगा पार्क, चलेगी सेहत की पाठशाला; बच्चों के लिए भी होंगे मनोरंजन के साधन 

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में CMO का बंगला CDO को देने की तैयारी, डॉक्टरों ने जताया विरोध; प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ भी पक्ष में उतरा