Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, पोर्टल तैयार; शिक्षा आयोग को मिलेंगे 24 हजार से अधिक पदों के ई-अधियाचन

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 29 Mar 2026 12:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नई शिक्षक भर्तियों के विज्ञापन की ओर अग्रसर है। आयोग ने ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण पूरा कर लिया है। पोर्टल लाइव होन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पोर्टल के परीक्षण के बाद उच्च शिक्षा निदेशक ने किए यूएटी पर हस्ताक्षर

    2. अगले सप्ताह शिक्षा सेवा चयन आयोग भी हस्ताक्षर कर भेजेगा कार्मिक को

    अवधेश पाण्डेय, जागरण, प्रयागराज। UP Teacher Recruitment पुरानी लंबित शिक्षक भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित करने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग नई शिक्षक भर्तियों का विज्ञापन देने की ओर भी बढ़ा है। नया विज्ञापन देने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल का परीक्षण संबंधित विभागों और शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पूर्ण कर लिया है।

    शिक्षक रिक्तियां ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड होंगी

    UP Teacher Recruitment पोर्टल के सफल परीक्षण के बाद उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. बीएल शर्मा ने यूएटी (यूजर एक्सेप्टेंस टेस्टिंग) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अगले सप्ताह शिक्षा सेवा चयन आयोग भी इस पर हस्ताक्षर कर कार्मिक विभाग को भेजने की तैयारी में है। उसके बाद ई-अधियाचन पोर्टल को एनआइसी लाइव करेगा। इसी के साथ उच्च शिक्षा निदेशालय और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को मिल चुकीं 24,000 से ज्यादा शिक्षक पदों की रिक्तियां ई-अधियाचन पोर्टल पर अपलोड की जाएंगी।

    शिक्षकों के रिक्त पदों का परीक्षण कराया गया 

    इस आयोग को एडेड महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचार्य तथा एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए विभिन्न श्रेणी के शिक्षक पदों के साथ ही एडेड जूनियर हाईस्कूल, संबद्ध प्राइमरी स्कूल अल्पसंख्यक कालेज, अटल आवासीय विद्यालय, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशकों का चयन करना है। इनमें से अब तक उच्च शिक्षा निदेशालय और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने ही जनपदीय शिक्षाधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का विवरण मंगाकर परीक्षण कराया है।

    पोर्टल पर भर्तियों की प्रक्रिया डिजिटल-पारदर्शी होंगी

    UP Teacher Recruitment अन्य विभाग भर्ती नियमावली की प्रक्रिया में हैं। इधर, शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार के निर्देशन में आयोग ने लंबित शिक्षक भर्तियों की तैयारी के बीच नई भर्ती का अधियाचन लेने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल तैयार करा लिया है। पोर्टल के लाइव होते ही भर्तियों की प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी हो जाएंगी।

    खबरें और भी

    एडेड महाविद्यालय में एक हजार से अधिक रिक्त पद

    UP Teacher Recruitment उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ. बीएल शर्मा ने बताया कि एडेड महाविद्यालयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 1000 तथा प्राचार्यों के 174 पदों का अधियाचन मिल चुका है। इसका परीक्षण करा लिया गया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग का पोर्टल लाइव होने पर ई-अधियाचन अपलोड करा दिया जाएगा।

    एडेड माध्यमिक में करीब 23,000 रिक्तियां 

    शिक्षा निदेशालय को प्रधानाचार्य के करीब 1500, प्रधानाध्यापक के 1000, प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के 2700, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 16,100 से ज्यादा, सहायक अध्यापक (संबद्ध प्राइमरी) के 1889 पदों का अधियाचन मिल चुका है। पदों का परीक्षण अंतिम चरण में है।

    अधियाचन मिलने पर जारी की जाएंगी परीक्षा तिथियां

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने कहा है कि विभागों से ई-अधियाचन मिलने पर परीक्षा तिथियां घोषित कर दी जाएंगी, ताकि प्रतियोगी छात्र-छात्राएं परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी कर सकें।

    यह भी पढ़ें- LT Mains Exam 2025 : एलटी के चार विषयों की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च से, जरूरी जानकारी अभ्यर्थी यहां पढ़ें

    यह भी पढ़ें- TET की अनिवार्यता के विरोध में एकजुट हुए शिक्षक, प्रदेश के सभी जिलों में 13 अप्रैल को निकालेंगे मशाल जुलूस