UP TGT Recruitment 2022 : टीजीटी भर्ती में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का अंतिम मौका, UPESSC ने तिथि जारी की
UP TGT Recruitment 2022 यूपीईएसएससी ने टीजीटी भर्ती में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का अंतिम मौका दिया है। जो अभ्यर्थी 10 अगस्त को उपस ...और पढ़ें

UP TGT Recruitment 2022 छूटे अभ्यर्थियों को 10 अगस्त तक अभिलेख सत्यापन का मौका मिला है।
HighLights
10 अगस्त को उपस्थित न होने पर निरस्त होगा अभ्यर्थन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी की सूचना
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TGT Recruitment 2022 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती-2022 की लिखित परीक्षा में शार्टिलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बताया है कि मेरिट के आधार अभिलेख सत्यापन के लिए शार्टलिस्ट किए गए जो अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं हुए थे, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 10 अगस्त को समस्त अभिलेखों के साथ आयोग कार्यालय में बुलाया गया है। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा।
15 विषयों की लिखित परीक्षा तीन व चार जून को हुई थी
3,539 पदों के सापेक्ष 15 विषयों की लिखित परीक्षा तीन व चार जून को आयोजित की गई थी। इसमें सफल (शॉर्टलिस्टेड) अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन विषयवार नौ से 17 जुलाई तक कराया गया। इस अवधि में जिन विषयों के अभ्यर्थी किसी कारण उपस्थित नहीं हो पाए थे, उन्हें 17 जुलाई को पुन: अवसर दिया गया। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया गया। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड करें
UP TGT Recruitment 2022 अभ्यर्थियों को आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आरक्षण, शैक्षिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों से संबंधित अभिलेख अपलोड करने होंगे। इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश एवं ऑनलाइन लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभिलेख सत्यापन के लिए अभ्यर्थी प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।