Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 252 की जगह अब श्रमिकों को मिलेंगे 300 रुपये, केशव प्रसाद मौर्य ने बताए योजना के लाभ

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:34 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में 'वीबी जीरामजी' योजना का शुभारंभ किया, जिससे श्रमिकों को अब 300 रुपये दिहाड़ी और 125 दिन का रोजगार मिल ...और पढ़ें

    252 रुपये की जगह अब श्रमिकों को मिलेंगे 300 रुपये- केशव मौर्य।

    252 रुपये की जगह अब श्रमिकों को मिलेंगे 300 रुपये- केशव मौर्य।

    HighLights

    1. श्रमिकों की दिहाड़ी 252 से बढ़कर 300 रुपये हुई।

    2. रोजगार के दिन 100 से बढ़कर 125 किए गए।

    3. मजदूरी का भुगतान अब 7 दिन में होगा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बधाई हो, विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ‘वीबी जीरामजी’ आ गई है। 252 रुपये की दिहाड़ी पाने वाले श्रमिकों को वीबी जीरामजी में 300 रुपये मजदूरी मिलेगी।

    मनरेगा साल में सिर्फ 100 दिन रोजगार की गारंटी देती थी। वीबी जीरामजी 125 दिन रोजगार देगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुछ इसी अंदाज में वीबी जीरामजी की खूबियां गिनाईं।

    मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में वीबी जीरामजी की लांचिंग समारोह में उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में योजना से संबंधित मुख्य आयोजित का सजीव प्रसारण भी देखा।

    इस दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाभी व अन्य लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिए। केशव ने कहा, पहले मनरेगा में लीकेज था। वीबी जीरामजी में यह लीकेज रोकने के प्रबंध किए गए हैं। पहले श्रमिकों को 15 दिन में मजदूरी मिलती थी। अब सात दिनों में भुगतान होगा।

    केंद्रीय मंत्री से श्रमिक ने पूछा- कैसे होगी डिमांड

    आध्र प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री द्वारा कुछ श्रमिकों से बात भी करनी थी। इसके लिए कौड़िहार निवासी रंजीत कुमार मौर्य सहित 11 श्रमिकों के नाम भेजे गए थे। केंद्रीय मंत्री ने रंजीत से बातचीत की। इसमें श्रमिक ने केंद्रीय मंत्री से पूछा कि वीबी जीरामजी में कैसे काम की मांग करेंगे और कितने दिनों में काम मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने श्रमिकों के सवालों का जवाब दिया।

    यह भी रहे मौजूद

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, डा. केपी श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, सीडीओ हर्षिका सिंह, डीडीओ जीपी कुशवाहा, परियोजना अधिकारी भूपेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाब चंद्र मौजूद रहे।

    प्रयागराज की सभी 12 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा

    उपमुख्यमंत्री केशव ने सर्किटहाउस में पार्टीजनों के साथ बैठक की। कहा, विकसित भारत जी राम जी आने के बाद गांव का सर्वांगीण विकास होगा। फर्जी जाब कार्ड नहीं बन पाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त सर्वांगीण विकास की ओर हम बढ़ रहे हैं। इस दौरान प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।

    खबरें और भी

    बोले- पश्चिम बंगाल जीत सकते हैं तो यहां स्थिति बहुत अच्छी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत का भाव रहना चाहिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनका निस्तारण कराया।

    इस मौके पर काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, राजबली जैसल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. शैलेश पांडेय, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, उमेश तिवारी, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- UP के दो जिलों में एक हजार ई-रिक्शा चलते-चलते अचानक लाॅक, सर्विस सेंटरों और दुकानों के चक्कर लगा रहे चालक