Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय की परीक्षा स्थगित, UPESSC ने नई तिथि घोषित की; अभी 28 जुलाई को प्रस्तावित थी

    By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:25 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय की 28 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा 19 अ ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।

    HighLights

    1. अब 19 अगस्त को होगी परीक्षा, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करा रहा एक्जाम

    2. आवेदन की नई अंतिम तिथि व परीक्षा तिथि में कम अंतराल पर आयोग ने लिया निर्णय

    राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। वर्ष 2022 की विज्ञापन संख्या-51 के बीएड विषय की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 28 जुलाई को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित करने के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अब नई तिथि घोषित की है। 107 पदों की यह परीक्षा अब 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस विज्ञापन के शेष 33 विषयों के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब 21 जुलाई से 13 अगस्त तक साक्षात्कार का आयोजन प्रस्तावित है।

    बीएड के 107 पद को लेकर अभ्यर्थी हाई कोर्ट गए 

    विज्ञापन 51 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 1017 पदों का ऑनलाइन विज्ञापन वर्ष 2022 में जारी किया गया था। इसमें 107 पद बीएड विषय के थे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 थी। बीएड विषय में अर्हता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीईआरटी) के मानकों के अनुरूप नहीं होने पर कुछ अभ्यर्थी हाई कोर्ट चले गए।

    विज्ञापन दोबारा निरस्त किया गया था 

    कोर्ट ने बीएड विषय का विज्ञापन रद कर पुन: विज्ञापन जारी करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश के क्रम में शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 23 मई 2025 को संशोधित विज्ञापन जारी किया और आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2025 निर्धारित की थी। विज्ञापन के उपरांत पुन: अर्हता संबंधी आपत्तियों के कारण विज्ञापन को दोबारा निरस्त कर दिया गया था।

    कोर्ट के आदेश पर आवेदन तिथि बढ़ी थी 

    इसके बाद शासन से अर्हता स्पष्ट हो जाने और हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में 28 अप्रैल 2026 को प्रकाशित विज्ञापन के अनुक्रम में 28 अप्रैल 2026 तक आवश्यक अर्हता धारित करने वालों के लिए 10 जुलाई से 20 जुलाई तक आवेदन तिथि विस्तारित कर परीक्षा तिथि 28 जुलाई निर्धारित की गई।

    खबरें और भी

    ...इसलिए आयोग ने बढ़ाई परीक्षा तिथि  

    आयोग के सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार आवेदन की विस्तारित तिथि और परीक्षा तिथि में अंतर कम होने के कारण परीक्षा तिथि बढ़ाई गई है। इससे परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा जनपद की सूचना दी जा सकेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा तैयारी के लिए भी कुछ समय मिल सकेगा।

    यह भी पढ़ें- TGT भर्ती में सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों को मिला अंतिम अवसर, इस तिथि पर अभिलेखों के साथ उपस्थित हों

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन स्थानांतरित राजकीय शिक्षकों की सूची सार्वजनिक की जाए, माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन